Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने अमित शाह को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- बाबा साहेब अंबेडकर का नाम सुनने में भी… | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने अमित शाह को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- बाबा साहेब अंबेडकर का नाम सुनने में भी… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी पर राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में कहा कि कल राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी निंदनीय है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े एवं राहुल गांधी अमित शाह की इसी सोच का बार-बार जिक्र करते हैं, जिसकी मंशा भारत के संविधान को बदलने की है। अमित शाह की टिप्पणी भाजपा की संविधान और बाबासाहेब अंबेडकर विरोधी सोच को उजागर करती है, इसलिए ही उन्हें बाबा साहेब अंबेडकर का नाम सुनने में भी आपत्ति हो रही है।

 मनुस्मृति को मानने वालों को अंबेडकर से तकलीफ होती है: टीकाराम जूली

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि मनुस्मृति को मानने वालों को अंबेडकर से तकलीफ होती है। गृह मंत्री अमित शाह का बयान बेहद आपत्तिजनक है। इस देश के दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों के लिए डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर ने जो काम किया है, वो काम भगवान ही करता है। इस देश के पिछड़ों-दलितों के लिए बाबा साहेब भगवान ही हैं। एक बहुत बड़ा समाज उन्हें भगवान की तरह मानता है। इस बात से जाहिर होता है कि बीजेपी और आरएसएस के नेताओं के मन में बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर बहुत नफरत है। यह बेहद शर्मनाक हैं। अमित शाह को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

अमित शाह ने की थी ये टिप्पणी

आपको बात दें कि केन्द्रीय मंत्री अमित शाह सोमवार को राज्यसभा में कहा था कि अभी यह एक फैशन हो गया है, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, इतना नाम अगर भगवान का लेते तो 7 जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।

PC: tribuneindia

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News