Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol Pumps पर ग्राहकों और आम जनता को फ्री में उपलब्ध करवाई जाती हैं ये सुविधाएं, जान लें आप | Parmarth TV India पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा अमेरिका, सीनेट ने पास कर दिया है ये बिल | Parmarth TV National Weather Forecast: जयपुर सहित राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV SBI Mutual Fund ने लॉन्च की नई SIF रणनीति, टॉप-100 से बाहर की कंपनियों में निवेश का मौका, जानें पूरी डिटेल | Parmarth TV Bandhan Mutual Fund लेकर आया नया Contra Fund, NFO 10 अगस्त से शुरू, निवेश से पहले समझें पूरी रणनीति | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के कई राज्यों के लिए है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: आयुष्मान कार्ड की पांच लाख रुपए की लिमिट खत्म होने पर आपको करना होगा ऐसा, नहीं तो… | Parmarth TV Aadhaar App में आप इस प्रकार आसानी से बदल दें अपना PIN, ये है प्रोसेस | Parmarth TV NEET-UG paper leak case: एनटीए कार्यालय में पेपर तैयार करने के दौरान सवाल याद कर लेते थे विशेषज्ञ, फिर… | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- ओबीसी आरक्षण के विरोध में भाजपा ने… | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- ओबीसी आरक्षण के विरोध में भाजपा ने… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब ओबीसी आरक्षण को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में पीएम मोदी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि ओबीसी आरक्षण के विरोध में भाजपा ने वीपी सिंह सरकार गिराई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता को गुमराह करने के लिए बयान दिया कि कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण एवं मंडल कमीशन का विरोध किया था। प्रधानमंत्री जी, ओबीसी की सामाजिक स्थिति का पता लगाने के लिए काका साहेब कालेलकर की अध्यक्षता में प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन पं. जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में 1953 में किया गया था। दूसरे पिछड़ा वर्ग आयोग के रूप में मंडल कमीशन का गठन 1979 में हुआ था। 

भाजपा ने ले लिया था वीपी सिंह की सरकार से समर्थन

अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा के नेता यह क्यों भूल जाते हैं कि 1989 में जब वीपी सिंह की सरकार ने मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू किया तब इसके विरोध में भाजपा ने उनकी सरकार से समर्थन वापस ले लिया था एवं वीपी सिंह की सरकार को गिरा दिया था। 

कांग्रेस हमेशा सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने आगे कहा कि मोदी सरकार द्वारा ही बनाए गए रोहिणी कमीशन ने भी जातिगत जनगणना की सिफारिश की है, परन्तु केन्द्र सरकार इसे अभी तक नहीं मान रही है। कांग्रेस हमेशा सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है, परन्तु भाजपा का इतिहास हमेशा दलित, वंचित और पिछड़ों के विरोध का रहा है।

PC: rajasthan.ndtv 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News