Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने मोदी सरकार से मांगे इन चार सवालों के जवाब, कहा- ट्रम्प के सीजफायर वाले ट्वीट के… | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने मोदी सरकार से मांगे इन चार सवालों के जवाब, कहा- ट्रम्प के सीजफायर वाले ट्वीट के… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीजफायर को लेकर कुछ सवालों के जवाब केन्द्र सरकार से मांगे हैं।

अशोक गहलोत ने आज संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को समझना चाहिए कि देश के मन में जो सवाल है वही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पूछ रहे हैं- देश नहीं हारा, फौज नहीं हारी, फिर क्यों डरी सरकार हमारी। आखिर ट्रम्प बार-बार कैसे भारत पर दबाव डालकर सीजफायर की बात कैसे कर रहे हैं? राहुल गांधी लगातार देशवासियों के आक्रोश को सरकार के सामने रख रहे हैं कि जब ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान के ऊपर बढ़त ले रही थी तब ट्रम्प के दबाव में आकर सीजफायर क्यों किया गया। 

पहलगाम हमले के बाद देशवासियों में गुस्सा था जिसके अनुरूप सेना ने आतंकियों एवं उनके पनाहगार देश पाकिस्तान पर कार्रवाई शुरू की। पूरा विपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में सरकार के साथ था एवं देश एकजुट होकर तैयार था कि इस बार आतंकवाद को पूरी तरह नेस्तनाबूत करने के लिए सेना काम कर रही है। परन्तु ट्रम्प के सीजफायर वाले ट्वीट के कुछ मिनट्स बाद ही भारत सरकार ने सीजफायर का ऐलान कर दिया। इससे पूरे देश में सरकार के प्रति नकारात्मक संदेश गया। अब भी देश की जनता के मन में ये सवाल हैं जिनके जवाब भाजपा सरकार को देने चाहिए।

1. पहलगाम में 26 निर्दोष भारतीयों की उनकी पत्नी एवं बच्चों के सामने हत्या करने वाले आतंकवादी अभी तक क्यों नहीं पकड़े गए?

2. सुरक्षा में चूक की जांच कहां तक पहुंची एवं जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई हुई ?

3. भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर किन शर्तों पर हुआ?

4. यदि ट्रम्प के कहने पर सीजफायर नहीं हुआ तो प्रधानमंत्री स्पष्ट क्यों नहीं कहते कि ट्रम्प गलतबयानी कर रहे हैं? इन बातों को लेकर ही जनता में आक्रोश है।

PC:   deccanherald

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News