Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-कोई गोपनीय जानकारी साझा नहीं की | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-कोई गोपनीय जानकारी साझा नहीं की | Parmarth TV

जयपुर। चीनी घुसपैठ पर लोसकभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों को लेकर देश के शीर्ष न्यायालय सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। इस मामले में गहलोत ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का समर्थन किया है।

तीन बार प्रदेश के सीएम रह चुके अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि राहुल गांधी ने कोई गोपनीय जानकारी साझा नहीं की। गलवान में चीनी घुसपैठ और झड़प जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए, की जानकारी पहले से सार्वजनिक रूप से मौजूद हैं। चीन द्वारा भारत में लगभग 2000 किलोमीटर तक की घुसपैठ और उससे संबंधित स्थानों की जानकारी भी इंटरनेट और मीडिया में विश्वसनीय स्रोतों पर उपलब्ध है।

लद्दाख के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी समय-समय पर चीनी घुसपैठ को लेकर चिंता जताते रहे हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद 2023 में लद्दाख का दौरा किया था। उस समय बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी चीनी घुसपैठ की शिकायत की थी। केंद्र की भाजपा सरकार ने भी चीनी आक्रामकता में हमारे सैनिकों की शहादत को स्वीकार किया है। राहुल गांधी का बयान सरकार से इस मुद्दे पर उचित कार्रवाई की अपील के रूप में था।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि चूंकि यह उस समय एक ज्वलंत मुद्दा था इसलिए सरकार को स्वयं आगे आकर इस विषय पर संसद में चर्चा करनी चाहिए थी ताकि देश को विश्वास में लिया जा सके परन्तु ऐसा नहीं हुआ।

उनसे बड़ा देशभक्त कौन हो सकता है?
देशभक्ति का सबसे बड़ा स्वरूप होता है देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देना। राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी एवं उनकी दादी इंदिरा गांधी ने भारत देश के लिए बलिदान दिया है। राहुल गांधी ने 4,000 किलोमीटर की पदयात्रा कर देश के आमजन की समस्याओं को सरकार के सामने रखने का काम किया। उनसे बड़ा देशभक्त कौन हो सकता है?

PC:dainiknavajyoti
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News