Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है आज की रेट | Parmarth TV मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV

Bihar: नीतीश कुमार आज फिर से बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे ये दिग्गज | Parmarth TV

Bihar: नीतीश कुमार आज फिर से बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे ये दिग्गज | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज बिहार में एक फिर से एनडीए सरकार का गठन हो जाएगा। नीतीश कुमार आज एक बार फिर से बिहार के सीएम पर की शपथ लेंगे। वह दसवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

आज शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक लगभग 40 मिनट तक आयोजित किया जाएगा। समारोह में पीएम मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ ही एनडीए के बड़े लेता भी शामिल होंगे। समारोह के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए गांधी मैदान में तीन मंचों का निर्माण किया जा रहा है।

मुख्य मंच पर पीएम, राज्यपाल, सीएम सहित अन्य प्रमुख नेता आसीन रहेंगे। दूसरे मंच पर वीआइपी और तीसरा मंच कलाकारों के लिए तैयार किया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में गांधी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन के लिए तीन विशेष हेलीपैड तैयार किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर 11.10 बजे पहुंचेंगे। पीएम एक घंटे तक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रहेंगे।

ये भी ले सकते हैं आज शपथ
आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में सीएम के अलावा दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी शपथ ले सकते हैं। खबरों के अनुसार, एडीए के सभी घटक दलों जदयू, बीजेपी, हम, रालोमो और एलजेपी (आर) से अलग-अलग चेहरों के नए मंत्रिमंडल में शामिल होने की उम्मीद है। एनडीए की नई सरकार में सुनील कुमार, हरि साहनी, जनक राम, सुरेंद्र मेहता, नीतीश मिश्रा, रेणु देवी, मंगल पांडेय, प्रेम कुमार, जिबेश मिश्रा, नीरज कुमार सिंह, सुरेंद्र मेहता को भी जगह मिलने की पूरी संभावना है।

PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News