Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV

BJP ने राहुल गांधी पर लगाया ये गंभीर आरोप, कहा- अगर हजार बार कान पकड़कर उठक-बैठक करके भी माफी…  | Parmarth TV

BJP ने राहुल गांधी पर लगाया ये गंभीर आरोप, कहा- अगर हजार बार कान पकड़कर उठक-बैठक करके भी माफी…  | Parmarth TV

इंटरनेट  डेस्क। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों बिहार में रैली कर रहे हैं। इसमें वह भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर हमला बोल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी की रैली में पीएम मोदी की मां हीराबेन के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में भाजपा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पर निशाना साधा है।

भाजपा ने एक्स के माध्यम से कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। राजनीति में ऐसी नीचता पहले कभी नहीं देखी गई। यह यात्रा अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी है। तेजस्वी और राहुल ने पहले बिहार के लोगों का अपमान करने वाले स्टालिन और रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं को अपनी यात्रा में बुलाकर बिहारवासियों को अपमानित कराया।

अब उनकी हताशा की स्थिति यह है कि वे प्रधानमंत्री मोदी की पूज्य स्वर्गीय माताजी को गाली दिलवा रहे हैं। तेजस्वी और राहुल ने अपने मंच से इतनी गंदी भाषा का प्रयोग कराया है कि उसे सार्वजनिक मंच पर दोहराना भी संभव नहीं। यह ऐसी गलती है कि राहुल और तेजस्वी अगर हजार बार कान पकडक़र उठक-बैठक करके भी माफी मांगें, तब भी बिहार की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

PC: indiatoday

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News