Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

CJP ने अब कर दी है सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 48 घंटे का दिया टाइम, रख दी ये तीन मांगें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV

Dausa: नेशनल हाईवे-21 पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, छह लोगों की मौत | Parmarth TV

Dausa: नेशनल हाईवे-21 पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, छह लोगों की मौत | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे-21 पर कैलाई के पास हुए इस सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। खबरों के अनुसार, मंगलवार रात को यहां स्विफ्ट डिजायर कार और ट्रेलर की भीषण टक्कर हुई। सड़क हादसे के बाद हादवे पर जाम लग गया। हादसे में छह दोस्त गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसमें चार दोस्तों को इलाज के लिए सिकंदरा अस्पताल भर्ती करवाया गया।

यहां पर डॉक्टरों ने चिकित्सकों ने लोकेश पुत्र गोवर्धन योगी, दिलखुश पुत्र बनवारी योगी, मनीष पुत्र हरिमोहन योगी और अंकित पुत्र लालाराम बैरवा सभी निवासी कालाखोह को मृत घोषित कर दिया। दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दौसा जिला अस्पताल भेजा गया। यहां समय पुत्र रामसिंह योगी निवासी कालाखोह की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल नवीन पुत्र महेश योगी की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई।

आभानेरी के रानी का बास में एक शादी समारोह में हुए थे शामिल
खबरों केअनुसार, ये सभी दोस्त आभानेरी के रानी का बास में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात वापस घर कालाखोह आ रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे-21 पर इनकी कार ट्रेलर से भिड़ गई। इस हादसे में कार के परखच्‍चे उड़ गए। वहीं कार में सवार 6 दोस्तों को अपनी जान गंवानी पड़ी। हादसे के बार हाइवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस को जाम खुलावाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PC:timesnowhindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News