Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

Gehlot का केन्द्र सरकार पर निशाना, कहा- मोदी सरकार की असहिष्णुता और तानाशाही प्रवृत्ति अब चरम पर पहुंच गई | Parmarth TV

Gehlot का केन्द्र सरकार पर निशाना, कहा- मोदी सरकार की असहिष्णुता और तानाशाही प्रवृत्ति अब चरम पर पहुंच गई | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के पोस्ट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस इस संबंध में कहा कि मोदी सरकार की असहिष्णुता और तानाशाही प्रवृत्ति अब चरम पर पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि केन्द्र सरकार ने एक्स और इंस्टाग्राम को प्रधानमंत्री पर बने व्यंग्य और आलोचनात्मक पोस्ट हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं। एक मजबूत लोकतंत्र में आलोचना और व्यंग्य का स्वागत होना चाहिए, लेकिन सच और सवालों से इतना डरना यह दर्शाता है कि यह सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों में अपना विश्वास खो चुकी है।

अशोक गहलोत ने कहा कि इस पूरे मामले की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि सेंसरशिप की इस कुल्हाड़ी से वो दक्षिणपंथी (Right-wing) समर्थक भी नहीं बच पाए, जो अक्सर सरकार का अंधा बचाव करते हैं। यूजीसी के नए नियमों पर सवाल उठाने मात्र से उनके अकाउंट्स भी ब्लॉक कर दिए गए। यहां तक की कई दक्षिणपंथी इन्फ्ल्यूएंसरों के घर पर पुलिस ने जाकर उन्हें धमकाया।

मोदी सरकार को सिर्फ सवाल न पूछने वाली ‘अंधी चापलूसी’ चाहिए

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि यह स्पष्ट करता है कि मोदी सरकार को न तो किसी विचारधारा और न ही उनके समर्थकों से भी कोई लगाव नहीं है। इन्हें सिर्फ सवाल न पूछने वाली ‘अंधी चापलूसी’ चाहिए। भाजपा के समर्थकों की भी यह सोचना चाहिए कि ये देश में हो क्या रहा है। देश में यह अघोषित आपातकाल बेहद चिंताजनक है।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News