Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

Hamirpur में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 की मौत, अभी भी दबे हुए हैं 6 लोग | Parmarth TV

Hamirpur में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 की मौत, अभी भी दबे हुए हैं 6 लोग | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में आज तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब गितने से छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की जानकारी सामने आई है। इस कारण हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

यूपी में ये हादसा देर रात 2 बजे हुआ। खबरों के अनुसार, स्टेट रिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) रेस्क्यू में जुटी है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी कि बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब आंधी-बारिश से गिरा है। ये हादसा शहर से 25 किमी दूर ललपुरा थाना क्षेत्र में हुआ। यूपी ब्रिज कारपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी कि ब्रिज अभी निर्माणाधीन है।

पुल बनाने के लिए पिलरों पर सीमेंट के स्लैब लगाए जा रहे हैं। रात में आए तूफान के कारण स्लैब के नीचे लगा सपोर्ट सिस्टम हिल गया, जिससे स्लैब नीचे गिर गए। इससे पुल के नीचे सो रहे मजदूर दब गए। हादसे की जांच स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ कारपोरेशन द्वारा भी की जाएगी।

हादसे के समय ज्यादातर मजदूर सो रहे
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे के समय ज्यादातर मजदूर सो रहे थे। इसी कारण उन्हें भागने का मौका नहीं मिला और मलबे में दब गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी अरविंद कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि छह लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। इनमें से पांच लोगों की पहचान कर ली गई है।स्लैब हटाकर उन्हें बाहर निकाला जाएगा।

PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News