Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में मची हलचल के बीच जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज फिर से बढ़ गए हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? ये है ताजा रेट | Parmarth TV पीएम मोदी ने IIT दिल्ली के स्टूडेंट्स से कहा- मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं, फिर… | Parmarth TV Gold and Silver Prices: पांच दिन में 14,094 रुपए महंगी हुई चांदी, इतने बढ़े सोने के दाम | Parmarth TV EPFO: रिटायरमेंट के बाद भी पीएफ खाते में जमा राशि पर मिलता है ब्याज, तुरंत नहीं करें ऐसा | Parmarth TV Hanuman Beniwal ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- क्या यही है मोदी जी का नया भारत… | Parmarth TV Post Office Scheme: 12 महीने की एफडी पर दिया जा रहा है इतना प्रतिशत ब्याज, कर दें निवेश | Parmarth TV Petrol Pumps पर ग्राहकों और आम जनता को फ्री में उपलब्ध करवाई जाती हैं ये सुविधाएं, जान लें आप | Parmarth TV India पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा अमेरिका, सीनेट ने पास कर दिया है ये बिल | Parmarth TV National Weather Forecast: जयपुर सहित राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

Hanuman Beniwal ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- क्या यही है मोदी जी का नया भारत… | Parmarth TV

Hanuman Beniwal ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- क्या यही है मोदी जी का नया भारत… | Parmarth TV

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का निशाने पर लिया है। उन्होंने अब दिल्ली से जयपुर आने वाली इंडिगो की उड़ान को लेकर मोदी पर तंज कसा है।

आरएलपी सांसद बेनीवाल ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से शुक्रवार रात कहा कि आज मुझे दिल्ली से जयपुर आना था, दिल्ली से जयपुर आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 6131 पायलट के नहीं आने के कारण उड़ान नहीं भर सकी, जिस फ्लाइट को 08:20 बजे दिल्ली से जयपुर के लिए उड़ान भरनी थी, वो अभी तक दिल्ली से उड़ान नहीं भर सकी, क्या यही है मोदी जी का नया भारत, जहाँ आम यात्री की कोई कीमत नहीं?

आरएलपी सांसद ने इस संबंध में आगे कहा कि मैं भारत सरकार से पूछना चाहता हूं कि अगर कोई यात्री किसी वजह से एक घंटा देर से पहुंचे तो क्या उसके लिए फ्लाइट को एक घंटे तक रोका जा सकता है?

क्या यही भाजपा सरकार का नया मॉडल बन गया

सरकार हर मंच से विश्वस्तरीय सुविधाओं के दावे करती है, लेकिन हकीकत यह है कि हवाई यात्रा में भी यात्रियों को समय, सम्मान और जवाबदेही, तीनों से वंचित किया जा रहा है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछना चाहता हूं कि आम आदमी से अनुशासन की उम्मीद और व्यवस्था से कोई जवाबदेही नहीं,क्या यही भाजपा सरकार का नया मॉडल बन गया है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि क्या नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु इंडिगा6ई की इस गलती की जवाबदेही तय करेंगे?

PC: livehindustan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News