Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

EPFO: रिटायरमेंट के बाद भी पीएफ खाते में जमा राशि पर मिलता है ब्याज, तुरंत नहीं करें ऐसा | Parmarth TV Hanuman Beniwal ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- क्या यही है मोदी जी का नया भारत… | Parmarth TV Post Office Scheme: 12 महीने की एफडी पर दिया जा रहा है इतना प्रतिशत ब्याज, कर दें निवेश | Parmarth TV Petrol Pumps पर ग्राहकों और आम जनता को फ्री में उपलब्ध करवाई जाती हैं ये सुविधाएं, जान लें आप | Parmarth TV India पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा अमेरिका, सीनेट ने पास कर दिया है ये बिल | Parmarth TV National Weather Forecast: जयपुर सहित राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV SBI Mutual Fund ने लॉन्च की नई SIF रणनीति, टॉप-100 से बाहर की कंपनियों में निवेश का मौका, जानें पूरी डिटेल | Parmarth TV Bandhan Mutual Fund लेकर आया नया Contra Fund, NFO 10 अगस्त से शुरू, निवेश से पहले समझें पूरी रणनीति | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के कई राज्यों के लिए है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: आयुष्मान कार्ड की पांच लाख रुपए की लिमिट खत्म होने पर आपको करना होगा ऐसा, नहीं तो… | Parmarth TV

Rajasthan: कैबिनेट बैठक में लगी पंचायत राज चुनाव सहित कई बड़े फैसले पर मुहर | Parmarth TV

Rajasthan: कैबिनेट बैठक में लगी पंचायत राज चुनाव सहित कई बड़े फैसले पर मुहर | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। भजनलाल सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई है। सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की आयोजित बैठक में पंचायत राज चुनाव एवं स्थानीय निकाय चुनाव वन स्टेट-वन इलेक्शन की अवधारणा पर कराए जाने सहित कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए। इस बैठक में किसानों की आय बढ़ा कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए राजस्थान कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण नीति-2026 व राजस्थान फूड पार्क विकास नीति-2026 का अनुमोदन, ट्री आउटसाइड फॉरेस्ट पॉलिसी लाने, पर्यावरण संरक्षण एवं श्रम सुधारों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण फैसले भी किए गए।


उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की बैठक के निर्णयों की जानकारी दी।


जोगाराम पटेल ने बताया कि प्रदेश में आगामी पंचायत राज चुनाव एवं स्थानीय निकाय चुनाव वन स्टेट-वन इलेक्शन की अवधारणा पर कराए जाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि पंचायत राज एवं स्थानीय निकाय चुनाव अलग-अलग समय पर होने के कारण विकास कार्यों की गति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। विकास की गति को सुचारू बनाए रखने तथा धन, श्रम एवं समय की बचत की सोच के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगरीय निकाय तथा पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव वन स्टेट-वन इलेक्शन की अवधारणा पर करवाने के सम्बन्ध में वर्ष 2024-25 के बजट में घोषणा की थी।

 

कर्मचारियों के हित में लिया ये फैसला

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि कर्मचारियों के हित में राजस्थान सरकारी कर्मचारी बीमा नियम, 1998 में मंत्रिमंडल ने संशोधन करने का निर्णय लिया है, जो 1 अप्रेल 2026 से प्रभावी होगा। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार राज्य कर्मचारी जिस वित्तीय वर्ष में सेवानिवृत होते हैं, उस वर्ष 1 अप्रेल को ही उनकी स्टेट इंश्योरेंस पॉलिसी भुगतान हेतु मैच्योर हो जाती है, जिसके कारण कर्मचारी सेवानिवृत्ति की वास्तविक तिथि तक बीमा कवरेज से वंचित रह जाता है। इस विसंगति को दूर करते हुए अब सभी राज्य कर्मचारियों को उनकी वास्तविक सेवानिवृति तिथि तक निरंतर बीमा कवरेज उपलब्ध कराया जाएगा।

PC: dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News