इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज हुई इंडिया ब्लॉक की आठवीं बैठक में एसआईआर, ईवीएम-वीवीपीएटी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने पर एक राय बन गई है। खबरों के अनुसार, इंडिया ब्लॉक की ये बैठक बात तीन घंटे तक चली। इस बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनाव आयोग को कठपुतली बनाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है। आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए। मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि इंडिया ब्लॉक की ओर से 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में मार्च निकालेगा।
6 अक्टूबर को चुनाव आयोग का घेराव किया जाएगा। हालांकि आज हुई इस बैठक में आप, टीवीके और डीएमके शामिल नहीं हुईं। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा, अमित शाह, पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं। हम एक गठबंधन हैं और देश में बड़ा बदलाव लाएंगे।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







