इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज सोने-चांदी की कीमतों में तेजी है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 712 रुपए बढ़ गई है। इससे सोना आज 1,48,379 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है। कल इसकी कीमत 1,47,667 रुपए थी।
वहीं आज एक किलो चांदी की कीमत में 673 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे चांदी की कीमत बढ़कर 2,22,273 रुपए हो गई है। कल चांदी की कीमत 2,21,600 रुपए पर थी। इस साल अब तक सोना 15,180 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी की कीमत में 8,147 रुपए की गिरावट आई है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो अब 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गई है।
वहीं 31 दिसंबर 2025 को चांदी कीमत 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब घटकर 2.22 लाख रुपए रह गई है। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है। आगामी समय में सोने-चांदी के दाम आसमान छू सकते हैं।
PC: oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







