Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

क्या पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ने वाली है घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत? | Parmarth TV 15 साल बाद मॉन्कटन की संस्था ने खोला अपना निःशुल्क कपड़ों का भंडार | Parmarth TV Maharashtra: स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,754 रुपए महंगी हुई चांदी, इतने बढ़ गए है सोने के दाम, आज ये है रेट | Parmarth TV अभिनेता धर्मेंद्र के गांव नसराली का नौजवान कनाडा में बना जज | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर Rahul Gandhi ने फिर से साधा निशाना, कहा- महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगर एक ही खतौनी में कई भाइयों के नाम होने पर भी सभी को मिलेगा योजना का लाभ, पूरी करनी होगी ये शर्तें | Parmarth TV Petrol-Diesel की कीमतों में फिर लगी आग, जयपुर में पेट्रोल 2.82 और डीजल 2.73 रुपए हो गया है महंगा | Parmarth TV 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर दोगुने हो गए हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स | Parmarth TV Rajasthan की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान, इन सांसदों का खत्म हो रहा है कार्यकाल | Parmarth TV

Jaipur: महेश जोशी की गिरफ्तारी पर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- भाजपा सरकार कानूनी प्रक्रिया के उल्लंघन… | Parmarth TV

Jaipur: महेश जोशी की गिरफ्तारी पर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- भाजपा सरकार कानूनी प्रक्रिया के उल्लंघन… | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल जीवन मिशन घोटाले में भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो द्वारा पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में गुरुवार को एक्स के माध्यम से कहा कि महेश जोशी की अनैतिक और दुर्भावनापूर्ण ढंग से की गई गिरफ्तारी की मैं कड़ी भर्त्सना करता हूँ। पूर्व मंत्री महेश जोशी की एसीबी द्वारा गिरफ्तारी कानून के स्पष्ट दिशा-निर्देशों का उल्लंघन भी है। जब नियम है कि पहले नोटिस देकर पूछताछ की जानी चाहिए। उसके बाद ही आवश्यकता होने पर गिरफ्तारी का अधिकार है, तब बिना किसी नोटिस या पूछताछ के सुबह 5 बजे सीधे गिरफ्तारी करना सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

अशोक गहलोत ने कहा कि मेरा हमेशा से ही मानना रहा है कि यदि किसी ने भ्रष्टाचार किया है तो उसे सजा मिलना सुनिश्चित होना चाहिए। पूरा प्रदेश जानता है कि राजस्थान में गाँव-ढाणी से लेकर राजधानी तक भाजपा सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और प्रदेश की जनता पूरी तरह से परेशान हो चुकी है। मेरा स्पष्ट आरोप है कि एसीबी पर वास्तविक मामलों में कार्रवाई न करने और राजनीतिक आधार पर कार्रवाई करने का दबाव है। आज महेश जोशी पर की गई कार्रवाई इसी का उदाहरण है।

बिना किसी पूछताछ के गिरफ्तारी केवल और केवल राजनीति से प्रेरित

पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि महेश जोशी ने ईडी की कार्रवाई के दौरान भी पूरा सहयोग दिया था। उनकी पत्नी के गंभीर बीमार होने के बावजूद वे नोटिस मिलने पर ईडी की पूछताछ के लिए गए‌ थे। उन्होंने हमेशा सरकारी एजेंसियों को पूरा सहयोग दिया है। ऐसे में एसीबी द्वारा बिना किसी पूछताछ के गिरफ्तारी केवल और केवल राजनीति से प्रेरित है। भाजपा सरकार कानूनी प्रक्रिया के उल्लंघन का एक नया तरीका अपना रही है। यह राजनीतिक दुर्भावना और सत्ता के दबाव में उठाया गया कदम है। हमें पूर्ण विश्वास है कि न्यायपालिका के समक्ष इस राजनीतिक प्रतिशोध का पर्दाफाश होगा।

PC: deccanherald

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News