Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV

Karnataka: कांग्रेस विधायक के घर ईडी का एक्शन, 12 करोड़ कैश और 6 करोड़ रुपए का सोना किया बरामद | Parmarth TV

Karnataka: कांग्रेस विधायक के घर ईडी का एक्शन, 12 करोड़ कैश और 6 करोड़ रुपए का सोना किया बरामद | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से देशभर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सट्टेबाजी और ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ईडी ने इस संबंध में कर्नाटक कांग्रेस के एक विधायक को गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार, ईडी ने कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान में छापेमारी भी की है।

खबरों के अनुसार, ईडी की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है। ईडी ने बताया कि बेंगलुरु की टीम की ओर से चित्रदुर्ग शहर के विधायक केसी वीरेंद्र और अन्य के खिलाफ 30 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। इनमें चित्रदुर्ग जिले में छह, बेंगलुरु में दस, जोधपुर में तीन, हुबली में एक, मुंबई में दो और गोवा में आठ परिसर शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि ईडी ने विधायक के घर से 12 करोड़ रुपए नकद, 6 करोड़ रुपए के सोने के आभूषण, लगभग 10 किलोग्राम चांदी का सामान बरामद किया है। नकदी में लगभग एक करोड़ विदेशी मुद्रा भी शामिल है। वहीं यहां से चार वाहन बरामद भी किए गए हैं। आपको बात दें कि प्रवर्तन निदेशालय की ये कार्रवाई संसद से ऑनलाइन गेमिंग बिल पास होने के कुछ दिन बाद की गई है।

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News