Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

LPG संकट से मिलेगी राहत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकले भारत के दो जहाज | Parmarth TV

LPG संकट से मिलेगी राहत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकले भारत के दो जहाज | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के भारतीयों के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि अब भारत में गहराता रसोई गैस संकट कुछ हद तक दूर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच हुई बातचीत के बाद ईरान ने दो भारतीय ध्वज वाले एलपीजी जहाजों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' से गुजरने की अनुमति देकर भारत के हित में बड़ा कदम उठाया है।

इसके बाद भारतीय झंडे वाले टैंकरों को ईरान की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित निकाल दिया गया है। खबरों के अनुसार, ईरान ने भारतीय झंडे वाले टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता दिया है। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय झंडे वाले एलपीजी टैंकर 'शिवालिक' ने सफलतापूर्वक 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को पार कर लिया है और अब दूसरा एलपीजी जहाज 'नंदा देवी' भी इस अहम तेल मार्ग से सुरक्षित बाहर निकल गया है।

आगामी दो दिनों में भारतीय बंदरगाह पर पहुंच सकते हैं दोनों जहाज
शिवालिक को भारतीय नौसेना की ओर से सुरक्षा दी जा रही है। इन दोनों एलपीजी जहाजों के आगामी दो दिनों के भीतर किसी भारतीय बंदरगाह पर पहुंचने की संभावना है। ये दोनों मुंबई या कांडला पर पहुंच सकते हैं। खबरों के अनुसार, शिवालिक जहाज अब खुले समुद्र में पहुंच चुका है और भारतीय नौसेना के मार्गदर्शन में सुरक्षित रूप से आगे बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि नंदा देवी जहाज में 46,000 मीट्रिक टन से ज्यादा लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस है। ये देश की एनर्जी सप्लाई चेन के लिए बहुत जरूरी है।

PC:navbharattimes.indiatimes

Trending News