Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Modi सरकार ने अब राजस्थान के आमजन को दे दी है ये बड़ी सौगात, दी गई है इसकी स्वीकृति | Parmarth TV

Modi सरकार ने अब राजस्थान के आमजन को दे दी है ये बड़ी सौगात, दी गई है इसकी स्वीकृति | Parmarth TV

जयपुर। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने एक बार फिर से प्रदेश के आमजन को बड़ी सौगात दी है। केन्द्र सरकार की ओर से अब प्रदेश में केंद्रीय सडक़ अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत कुल 1000.90 किलोमीटर लंबाई की 40 राज्य सडक़ परियोजनाओं के लिए 1914.71 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। 


इस बात की जानकारी उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी है। उन्होंने बताया की केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान में केंद्रीय सडक़ अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत कुल 1000.90 किलोमीटर लंबाई की 40 राज्य सडक़ परियोजनाओं के लिए 1914.71 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इसकी स्वीकृति आगामी एक दो दिवस में प्राप्त हो जाएगी।


दिया कुमारी ने बताया कि साथ ही प्रदेश में 104.49 किमी हाईवे परियोजनाओं के निर्माण के लिए केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से लगभग 1394 करोड़ रुपए की लागत की नई परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का इन स्वीकृतियों के लिए आभार जताया है।

परियोजनाओं से मिलेगा ये फायदा

राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने इस संबंध में आगे बताया कि 1914.71 करोड़ रुपए की लागत की इन परियोजनाओं में मुख्य रूप से विभिन्न राज्य सडक़ों (31 प्रमुख जिला सडक़ें, 8 राज्य राजमार्ग और 1 अन्य जिला सडक़ें) के खंडों का मजबुतीकरण और चौड़ाईकरण शामिल है। इससे राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में बेहतर सडक़ संपर्क और निर्बाध यात्रा प्रदान करने में मदद मिलेगी। वहीं 1394 करोड़ की लागत से चार लेन के नागौर बाईपास (अमरपुरा से गोगेलाव) का निर्माण तथा नागौर नेत्रा सडक़ के 4 लेन का कार्य की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

PC: ndtv,  indiatv,  rajasthanchowk

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News