Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर आई अच्छी खबर, दक्षिणी समुद्री रास्ता सभी कारोबारी जहाजों के लिए खुला! | Parmarth TV National Weather Forecast: आज राजस्थान के 17 जिलों के लिए है तेज बारिश का अलर्ट, ये संभाग रहेंगे प्रभावित | Parmarth TV इन वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा फ्यूल, मिलेगा चालान! | Parmarth TV PM Kisan Yojana: इस बार इन किसानों को ही मिलेगा 24वीं किस्त का लाभ | Parmarth TV Petrol Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है ईंधन का भाव | Parmarth TV बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनावों के परिणामों के बार Beniwal ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- जनता केवल ‘डबल इंजन’के शोर से… | Parmarth TV क्या अब 1,000 रुपए के स्थान पर हर महीने मिलेगी 7,500 रुपए पेंशन? उठाया जा रहा है ये कदम | Parmarth TV EPFO: पीएफ कटौती की मासिक सैलरी लिमिट अब होगी 25,000 रुपए प्रतिमाह! इसने दे दी है स्वीकृति | Parmarth TV Air India की फ्लाइट में अचानक हुआ तेज टर्बुलेंस, 12 यात्री घायल, बड़ा हादसा टला | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,130 रुपए महंगी हुई कीमत, सोने के भी इतने बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV

National Weather Forecast: आज राजस्थान के 17 जिलों के लिए है तेज बारिश का अलर्ट, ये संभाग रहेंगे प्रभावित | Parmarth TV

National Weather Forecast: आज राजस्थान के 17 जिलों के लिए है तेज बारिश का अलर्ट, ये संभाग रहेंगे प्रभावित | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सहितदेश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली एनसीआर में आगामी 5-6 दिनों तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं विभाग ने आज देश के 18 राज्यो में बारिश का अलर्ट दिया है। विभाग ने पूर्वोत्तर में भी नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय, असम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग की ओर से राजस्थान के भरतपुर, बीकानेर, जयपुर संभाग में तेज बारिश बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को करौली, भरतपुर, अलवर, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज सुबह से लेकर रात तक बादल छाए रहने की संभावना है। यहां पर दो-तीन बार बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

इन राज्यों के लिए जारी हुआ तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में मानसून की तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड में कई दिनों तक के लिए बारिश का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश में आज से 10 अगस्त, असम और मेघालय में 7 से 10 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के कारण देश में अभी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है।

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News