Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

National Weather Forecast: देश के 11 राज्यों में भारी आंधी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के 9 जिलों में हो सकती हैं तेज बारिश | Parmarth TV

National Weather Forecast: देश के 11 राज्यों में भारी आंधी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के 9 जिलों में हो सकती हैं तेज बारिश | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। देश में मानसून सक्रिय हैं और इसके कारण ही कई राज्यों में अच्छी बारिश देखने को मिल रही हैै। मौसम विभाग की माने तो आज 4 जुलाई को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 11 राज्यों के लिए भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा का प्रहार देखने को मिल सकता है। किसानों और मछुआरों को विशेष रूप से सावधान रहने के लिए कहा गया है। मानसून की बारिश का असर देश के 9 राज्यों में सबसे अधिक देखने को मिलेगा। कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की माने तो राज्य के बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। मानसून अब तेजी से राजस्थान के पश्चिमी भागों की ओर अग्रसर है, जिसके कारण राज्य के अधिकांश जिलों में भारी मेघगर्जन, वज्रपात और अचानक तेज हवाएं चलने का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने जोधपुर, पाली, सिरोही, बालोतरा, जयपुर, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा और अजमेर सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए विशेष तौर पर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

अलर्ट किया जारी
मौसम विभाग की माने तो जोधपुर, पाली, सिरोही, बालोतरा, जयपुर, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिलों में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रहने वाला है। इन जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघगर्जन और गरज-चमक के साथ अचानक मूसलाधार बारिश हो सकती है। शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। राजस्थान के मध्य और उत्तरी भागों की बात करें तो नागौर, सीकर, डीडवाना-कुचामन, टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा, धौलपुर, दौसा, राजसमंद, सलूंबर, उदयपुर, जालौर, ब्यावर, चूरू, करौली और प्रतापगढ़ जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

pc- tv9

Trending News