Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Ashok Gehlot ने एम्स जोधपुर को लेकर केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- आम आदमी पहले से ही महंगाई… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज कम हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV सैमसंग भारत में 20,000 युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देगी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने किया था ऐसा, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा | Parmarth TV अब वायरल हुआ PM Modi का ये वीडियो, देशवासियों से किया आह्वान | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 1,849 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी हुआ 2,907 रुपए का इजाफा | Parmarth TV EPFO: इस महीने में शुरू होगी यूपीआई से पीएफ के पैसे निकालने की सुविधा! | Parmarth TV Colombia में आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, 132 लोगों की मौत, 570 घायल, बड़ी संख्या में इमारते ढही | Parmarth TV संसद में एनडीए और कांग्रेस सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ किया प्रदर्शन, लगे अमित शाह और राहुल गांधी के खिलाफ नारे | Parmarth TV Government Scheme: छोटे कारोबारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को सरकार तीन चरणों में देती है लोन, जान लें | Parmarth TV

अकासा एयर का बेड़ा हुआ 40 विमानों का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

अकासा एयर का बेड़ा हुआ 40 विमानों का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर के बेड़े में शुक्रवार रात 40वां विमान शामिल हो गया। एयरलाइंस ने शनिवार को बताया कि पंजीकरण संख्या वीटी-वाईबीक्यू वाला बेड़े का नया सदस्य बोइंग 737 मैक्स 8-200 विमान है। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 03 जुलाई की रात विमान की लैंडिंग हुई।

कैलेंडर वर्ष 2026 में अकासा के बेड़े में अब तक नौ नये विमान शामिल हो चुके हैं। अगस्त 2022 में परिचालन शुरू करने के बाद चार साल के भीतर कंपनी ने 40 विमानों का बेड़ा तैयार करने की उपलब्धि हासिल की है। अकासा ने साल 2030 तक दुनिया की 30 शीर्ष एयरलाइंस में शामिल होने का लक्ष्य रखा है। वह अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है।

Also Read : प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 23 व्यक्ति यूएपीए के तहत ‘आतंकवादी’ घोषित

कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह विमान विशेष रूप से अकासा एयर की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें फ्रांसिसी कंपनी सैफ्रां की जेड200 सीटें लगायी गयी हैं। ये अगली पीढ़ी की सीटें यात्रियों के उड़ान अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन की गयी हैं। इनमें चार इंच तक पीछे की ओर झुकने की सुविधा, शरीर के अनुरूप आरामदायक बैकरेस्ट और अतिरिक्त कुशनिंग है। इसके साथ ही, यूएसबी-सी और यूएसबी-ए चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गयी हैं।

अकासा एयर ने बोइंग 737 मैक्स विमानों के लिए कुल 226 विमानों का पक्का ऑर्डर दिया है। इनमें से 40 विमान उसे मिल चुके हैं। अगले छह साल में शेष 186 अतिरिक्त विमान चरणबद्ध तरीके से बेड़े में शामिल होंगे।

Pic Credit : ANI

Trending News