Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी पकड़ और मजबूत करने की कर दी तैयारी, ट्रंप ने फिर दिया बड़ा बयान | Parmarth TV CM Bhajanlal ने अचानक की अमित शाह से मुलाकात, लग रहे हैं ये कयास | Parmarth TV DA: 8वां वेतन आयोग लागू होने से पहले सरकार कर्मचारियों को देने वाली है ये बड़ी सौगात! | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी, ये है पेट्रोल-डीजल की ताजा रेट | Parmarth TV मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma ने फिर किया नई दिल्ली का दौरा, अब… | Parmarth TV 8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े बदलाव: फिटमेंट फैक्टर, HRA, इंक्रीमेंट और एरियर पर जानें ताजा अपडेट | Parmarth TV रिटायरमेंट के बाद हर महीने ₹50,000 चाहिए? जानिए कितनी SIP और कितना फंड होगा जरूरी | Parmarth TV National Handloom Day 2026: पीएम मोदी का नया Instagram वीडियो, स्वदेशी अपनाने और बुनकरों का साथ देने की अपील | Parmarth TV रसोई पर महंगाई की मार! 16 में से 15 जरूरी खाद्य पदार्थों के बढ़े दाम, देखें पूरी लिस्ट | Parmarth TV सिर्फ ₹5,000 महीने की SIP से बन सकता है ₹1.76 करोड़ का फंड! जानिए समय कैसे बढ़ाता है आपकी दौलत | Parmarth TV

National Weather Forecast: देश के 22 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मानसून पर ब्रेक, चल रही धूलभरी हवाएं | Parmarth TV

National Weather Forecast: देश के 22 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मानसून पर ब्रेक, चल रही धूलभरी हवाएं | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह एक्टिव है। इस दौरान हो रही भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज भी 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों तक पूर्वाेत्तर भारत, बिहार और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं 13 जुलाई को मेघालय तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान में पड़ रहा सूखा
इधर राजस्थान से इस बार मानसून रूठ गया है, बारिश पर ब्रेक लग गया हैं, और लोग एक बार फिर गर्मी से जूझ रहे है। आईएमडी के ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के अधिकतर हिस्सों में अगले कुछ दिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश और पश्चिमी राजस्थान में तेज धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।

नया तंत्र हो रहा सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में 15 जुलाई की रात से नया मौसम तंत्र सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से 16 जुलाई से राजस्थान में फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि प्रदेश में लोगों को उमस परेशान कर रही है। पश्चिमी राजस्थान में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहेगा। जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

pc- aaj tak

Trending News