Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में है ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के हारने की 65% तक संभावना, सर्वे में हुआ खुलासा | Parmarth TV VB-G RAM G योजना अपने पहले ही महीने में बुरी तरह फेल साबित हुई है: Ashok Gehlot | Parmarth TV एसबीआई म्यूचुअल फंड ने पेश किया बैलेंस हाइब्रिड फंड – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG: बुक करवाने से पहले चेक कर लें प्रमुख शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Donald Trump ने ईरान से जंग खत्म करने के दिए संकेत, रख दी है अब ये शर्त | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 1.50 लाख के पार हुआ सोना, इतने बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम | Parmarth TV 16 अगस्त के बाद इन लोगों को 300 रुपए महंगा मिलेगा LPG सिलेंडर | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान में अभी तक सामान्य से करीब 11.2 प्रतिशत कम हुई है बरसात, आज इन जिलों में है अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में मची हलचल के बीच जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज फिर से बढ़ गए हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? ये है ताजा रेट | Parmarth TV

National Weather Forecast: राजस्थान में अभी तक सामान्य से करीब 11.2 प्रतिशत कम हुई है बरसात, आज इन जिलों में है अलर्ट | Parmarth TV

National Weather Forecast: राजस्थान में अभी तक सामान्य से करीब 11.2 प्रतिशत कम हुई है बरसात, आज इन जिलों में है अलर्ट | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। बारिश के कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। अभी लोगों को इन राज्यों में बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की ओर से इस हफ्ते भी मानसून की भारी बारिश जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही इस बार बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, असम, केरल, हरियाणा, राजस्थान और नागालैंड में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से आज भी राजस्थान के बहुत से जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी जयपुर के साथ ही बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, नागौर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, पाली, सिरोही, जोधपुर और बाड़मेर में विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के करीब 246 बांध तो पूरी तरह खाली है

हालांकि इस साल राजस्थान में मानसून सीजन में औसत से कम बारिश  दर्ज हुई है। प्रदेश में अभी तक सामान्य से करीब 11.2 प्रतिशत कम बरसात होने से करीब 246 बांध तो पूरी तरह खाली है। अल नीनो के प्रभाव के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर होने के कारण अब प्रदेश में तापमान बढ़ सकता है।

PC: aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News