Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के कई राज्यों के लिए है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के कई राज्यों के लिए है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। मौसम विभाग की ओर आज के लिए राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी हुई है। आज उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। वहीं हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। राजस्थान के पांच जिलों में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। राजधानी जयपुर में रात भर बारिश हुई है। अभी बूंदाबांदी का दौर जारी है। भरतपुर में 8 इंच बरसात हुई है। वहीं अलवर और करौली में जमकर बारिश हुई है। इससे खेत-सड़कें पानी में डूब गए हैं।

देश के इन राज्यों के लिए भी जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झरखंड में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी हुआ है। विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा जैसे राज्यों में भारी बारिश के चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश और बिजली कड़कने का भी अलर्ट है।

बारिश के कारण मौसम हो गया है सुहावना
बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। लोग इस मौसम में पयर्टक स्थलों की ओर रुख करने लगे हैं। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। देश के कई राज्यों में अभी बारिश का दौर बना रहेगा।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News