Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

स्टूडेंट्स पर नहीं चलेगा केस, अपराधियों पर कायम रहेगी एफआईआर, सरकार ने कही ये बात | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा लिवाली, सेंसेक्स 544 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Assembly By-election: नितिन नबीन की पारंपरिक सीट पर बीजेपी की हार तय, प्रशांत किशोर ने बना ली है बड़ी बढ़त | Parmarth TV केवल इतने रुपए में मिलेगा 10 किलोग्राम का फाइबर कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर, जान लें आप | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज फिर से बढ़ गए हैं दोनों के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Pakistan: पुलिस स्टेशन के बाहर हुआ आत्मघाती हमला, 19 की मौत, 55 लोग घायल | Parmarth TV महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण हुए बरी, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला | Parmarth TV PM Kisan Yojana: इस आसान प्रोसेस से कर लें नया मोबाइल नंबर अपडेट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आमजन को नहीं मिली राहत, आज इतनी तय हुई दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Rajasthan: अब डोटासरा और गहलोत के बीच शुरू हुई वर्चस्व की नई जंग! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बोल दी ये बात | Parmarth TV

National Weather Forecast: 4 से 5 दिन तक राजस्थान सहित देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश, ये जिले होंगे प्रभावित | Parmarth TV

National Weather Forecast: 4 से 5 दिन तक राजस्थान सहित देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश, ये जिले होंगे प्रभावित | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। मौसम विभाग ने आज लिए राजस्थान सहित देश के 17 राज्यों में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आगामी 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय रहने से भारी बारिश होगी। विभाग ने राजस्थान के साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में इस दौरान मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आज राजस्थान के साथ ही छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

राजस्थान में आज से 2 अगस्त तक मानसून के फिर से जोर पकड़ने की संभावना है। आज से कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में इजाफा होगा। दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक में मेघगर्जन, वज्रपात तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में भी भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News