जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तथा सीएम भजनलाल शर्मा ने विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत अल्बर्ट हॉल में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।
इस दौरान राज्य सभा सांसद नितिन नबीन ने आम लोगों को ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने सीएम के साथ सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया। सीमए भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम में सहभागिता कर स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर राजस्थान के निर्माण का संकल्प लिया। आइए, हम सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता ही सेवाअभियान से जुड़कर अपने प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाएं।
वहीं उन्होंने एक अन्य पोस्ट के माध्यम से कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया। जनप्रतिनिधि जनता और संगठन के बीच महत्वपूर्ण सेतु हैं, वहीं हमारे कर्मठ कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। जनता से निरंतर संवाद, उनकी अपेक्षाओं को समझना और सेवा के प्रति समर्पण ही संगठन को और मजबूत बनाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में हम सभी संगठन को और सशक्त बनाने के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने और ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की भावना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
PC: ddnews







