Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

South Africa ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में दी शिकस्त, Jansen ने सचिन के क्लब में बनाई जगह | Parmarth TV

South Africa ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में दी शिकस्त, Jansen ने सचिन के क्लब में बनाई जगह | Parmarth TV

खेल डेस्क। मैथ्यू ब्रीत्जके  (112) और मार्को जैनसेन (75 रन) की शानदार पारियों के बाद केशव महाराज (चार विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में 67 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। साउथ अफ्रीका ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट पर 297 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम केवल 230 रन पर ऑलआउट हो गई।

डरबन में खेले गए इस मुकाबले में मार्को जैनसेन ने दुर्लभ  उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाया। येनसन ने बल्ले से 75 रन बनाने के बाद एक विकेट लिया और फील्डिंग करते हुए चार कैच लपके। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में के इतिहास में एक खास उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ पांचवें खिलाड़ी बन गए। इससे पहले वनडे में एक ही मैच में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने, कम से कम चार कैच पकड़ने और एक विकेट लेने की उपलब्धि चार खिलाड़ियों के नाम दर्ज है। इसमें सचिन तेंदुलकर भी शामिल है। उन्होंने साल 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में ये उपलब्धि हासिल की। वहीं  यूनिस खान ने 2002 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में, माइकल क्लार्क ने 2004 में भारत के खिलाफ मेलबर्न में और मार्नस लाबुशेन ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। अब खास क्लब में 2026 में मार्को जैनसेन का नाम भी जुड़ गया है।

मैथ्यू ब्रीत्जके ने 112 रन की पारी खेली
इससे पहले मेजबान टीम की ओर से मैथ्यू ब्रीत्जके ने 106 गेंदों पर 112 रन की शानदार पारी खेली। ब्रीत्जके और जैनसेन के बीच 107 रन की साझेदारी की। जैनसेनने 59 गेंदों में 75 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के  लगाए। 

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News