Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

Odisha: कटक के अस्पताल में लगी भीषण आग, दस लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर | Parmarth TV

Odisha: कटक के अस्पताल में लगी भीषण आग, दस लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ट्रॉमा केयर विभाग में आज तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर भीषण आग लगने से दस लोगों की मौत हुई है। खबरों के अनुसार, इस आग के कारण जिन दस लोगों की मौत हुई है, वे ट्रॉमा केयर के आईसीयू में भर्ती मरीज हैं। वहीं कई लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी ने घटनास्थल का दौरा किया और इसके बाद अस्पताल में मरीजों से मुलाकात की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने इस दर्दनाक घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 10 मरीजों की आग में जलने से मौत हुई है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इनमें से सात मरीजों की मौत आईसीयू के अंदर हुई है, जबकि तीन अन्य की मौत बचाव अभियान के दौरान अन्य वॉर्डों में ले जाते समय हुई।

मृतकों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान
मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने बताया कि ट्रॉमा केयर इंटेंसिव केयर यूनिट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों और अस्पताल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के लिए तेजी से कार्रवाई कर कई मरीजों की जान बचाई। उन्हें सुरक्षित वॉर्डों में ट्रांसफर कर दिया गया। माझी ने मृतकों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। सीएम मांझी ने अस्पताल में लगी आग की न्यायिक जांच के आदेश दिए और हादसे के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

PC: ANI
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News