Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Pahalgam terror attack: पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं को अब दे दी है छूट, कहा- कब और कहां किस तरह का एक्शन लेना… | Parmarth TV

Pahalgam terror attack: पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं को अब दे दी है छूट, कहा- कब और कहां किस तरह का एक्शन लेना… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े कदम उठा चुकी है। अब भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ और भी बड़ी कार्रवाई की किए जाने का संकेत मिल रहा है। खबरों की मानेें तो पीएम नरेन्द्र मोदी ने अब पहलगाम हमले पर कार्रवाई के लिए सेना को खुली छूट दी है।  खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास पर मंगलवार शाम को हुई उच्च स्तरीय बैठक में पीएम मोदी ने इस संबंध में तीनों सेना के प्रमुखों को खुल छूट दे दी है। 

पीएम मोदी ने इस उच्च स्तरीय बैठक में बोल दिया कि आतंकवाद को करारा झटका देना हमारा राष्ट्रीय संकल्प है। वहीं पीएम मोदी ने भारतीय सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमताओं पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि कब और कहां किस तरह का एक्शन लेना है, इसके लिए वह तीनों सेना प्रमुखों को छूट दे रहे हैं।

खबरों के अनुसार, बताया जा रहा है बैठक में पीएम मोदी ने जवाबी कार्रवाई के तरीके, किस ठिकाने पर कार्रवाई करनी है और किस समय करनी है, यह तय करने का पूरा अधिकार सशस्त्र बलों को दिया जा चुका है।

आतंकवादियों और उनके आकाओं का पृथ्वी के अंतिम छोर तक पीछा करने का किया आह्वान

इस उच्चस्तरीय बैठक में पीएम मोदी ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों और उनके आकाओं का पृथ्वी के अंतिम छोर तक पीछा करने और उन्हें उनकी कल्पना से परे कड़ी से कड़ी सजा देने का आह्वान किया है। आपको बात दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। वहीं कई लोग घायल भी हुए थे। 

PC:   aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News