इंटरनेट डेस्क। बिहार और उत्तर प्रदेश में बारिश इन दिनों कहर ढा रही है। बिहार के कई जिलों में बीते दो दिनों से रुक-रुककर बारिश लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। राजधानी पटना में गंगा खतरे के निशान से करीब 2 फीट ऊपर बह रही है।
प्रदेश के 13 जिले बाढ़ की चपेट में आने की खबर है। वहीं 8 नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं यूपी में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर आ चुकी है। काशी में वरुणा नदी के किनारे निवास करने वाले 407 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर प्रशासन की ओर से भेजा गया है।
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड के कारण ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। वहीं राजस्थान के धौलपुर, दौसा, बहरोड़-कोटपूतली, करौली, भरतपुर और अलवर में आज बारिश हुई। धौलपुर में सड़कों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
PC: timesnowhindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







