Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

PM Modi: जुलाई में 3 देशों की यात्रा पर जा सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरा हैं प्रस्तावित | Parmarth TV

PM Modi:  जुलाई में 3 देशों की यात्रा पर जा सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरा हैं प्रस्तावित | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने 6 से 11 जुलाई के बीच इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर जा सकते हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस संभावित विदेश यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री तीनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। साथ ही भारतीय मूल के लोगों और प्रवासी भारतीय समुदाय के साथ भी उनके कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

करेंगे तीन देशों का दौरा!
खबरों की माने तो इस दौरे का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक साझेदारियों को और मजबूत करना, व्यापार एवं निवेश सहयोग को बढ़ावा देना तथा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर समन्वय बढ़ाना है। इंडोनेशिया के साथ समुद्री सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के साथ रक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों और आर्थिक साझेदारी पर बातचीत हो सकती है। न्यूजीलैंड के साथ व्यापार, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर जोर रहने की उम्मीद है।

जून के अंत में सेशेल्स की करेंगे यात्रा
खबरों की माने तो यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के भारतीय समुदाय को संबोधित करने के कार्यक्रम भी प्रस्तावित बताए जा रहे हैं। हाल के वर्षों में विदेश यात्राओं के दौरान प्रवासी भारतीयों के साथ प्रधानमंत्री की सभाओं को विशेष महत्व दिया जाता रहा है। इस बीच, सूत्रों ने संकेत दिया है कि प्रधानमंत्री जून के अंत में भी विदेश दौरे पर जा सकते हैं। चर्चा है कि वह हिंद महासागर क्षेत्र के महत्वपूर्ण साझेदार देश सेशेल्स की यात्रा कर सकते हैं।

pc-newsonair.gov.in

Trending News