Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Vishwakarma Scheme: योजना का केवल ये लोग ही ले सकते हैं लाभ, जान लें क्या आप हैं पात्र | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 14 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के 15 जिलों के लिए भी है चेतावनी | Parmarth TV तुर्किये में नाटो समिट के दौरान Donald Trump की लोकेशन तक पहुंच गए थे ईरानी एजेंट, अब हुआ ये दावा | Parmarth TV Iran-US War: ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने तक ईरान खींच सकता हैं युद्ध को, बन रही ये रणनीति | Parmarth TV Abhijit Deepke का बड़ा बयान, कहा-फिलहाल सीजेपी को राजनीतिक पार्टी नहीं बनाया जाएगा, राहुल गांधी से… | Parmarth TV LPG Price: क्या आज सस्ता हो गया है 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर, ये है ताजा रेट | Parmarth TV दिन भर की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ब्रिटिश कोलंबिया में जंगल की आग का प्रकोप लगातार बरकरार | Parmarth TV अब नई परेशानी में घिरे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना, मोबाइल में मिले 90 पोर्न वीडियो  | Parmarth TV Gold and Silver Prices: आज ये है सोने-चांदी का ताजा भाव, खरीदने से पहले… | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 23 June 2026: मिथुन और तुला को रिश्तों में बरतनी होगी सावधानी, पार्टनर हो सकता है नाराज; पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 23 June 2026: मिथुन और तुला को रिश्तों में बरतनी होगी सावधानी, पार्टनर हो सकता है नाराज; पढ़ें आज का लव राशिफल

धर्म डेस्क। 23 जून 2026 का लव राशिफल प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव, नई शुरुआत और रिश्तों को मजबूत बनाने के संकेत दे रहा है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन रोमांस और आपसी समझ बढ़ाने वाला रहेगा, जबकि कुछ जातकों को अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने और मतभेदों को शांतिपूर्वक सुलझाने की जरूरत होगी।

प्रेम जीवन में संवाद, विश्वास और धैर्य बनाए रखना आज सबसे महत्वपूर्ण रहेगा। जहां सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को प्रेम में खुशियां मिल सकती हैं, वहीं मिथुन, तुला और मकर राशि वालों को रिश्तों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मेष – आज का दिन अपने लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा व्यतीत होने वाला है। आज आप दोनों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। आपका पार्टनर आपके साथ रहकर खुश नजर आएगा। आज आप दोनों के बीच पुरानी बातें खत्म होंगी। साथ ही आज आप अपने संबंध को एक नया रूप दे सकते हैं।

वृषभ – आज आपका लव पार्टनर आपसे कोई बड़ी डिमांड कर सकता है। ऐसे में आज उनकी इच्छाओं की पूर्ति करना आपके लिए अच्छा होगा। हालांकि इसका असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। आज आपका पार्टनर आपसे अपनी निजी बातें साझा कर सकता है।

मिथुन – आज अपने लव पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर आप दोनों के बीच झगड़ा हो सकता है। ऐसे में आपके संबंधों में समस्या आ सकती है। अपने पार्टनर से आपकी दूरी बढ़ सकती है। ऐसे में बात को ज्यादा तूल न दें और बैठकर चर्चा करें।

कर्क – आज आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। ऐसे में उन्हें मनाना आपके लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। अपने पार्टनर की नाराजगी दूर करने के लिए आप उन्हें कोई उपहार दे सकते हैं। साथ ही उन्हें कहीं बाहर घूमने भी ले जा सकते हैं।

सिंह – आज आपका लव पार्टनर आपसे अपने प्यार का इजहार कर सकता है। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप दोनों के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे तथा आपका पार्टनर आपके प्रति समर्पित रहेगा। आज आप अपने जीवन की एक नई शुरुआत कर सकते हैं।

कन्या – आज अपने लव पार्टनर के साथ आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन आप दोनों के लिए अच्छा रहने वाला है। खासकर आपके संबंध और मजबूत होंगे। आप दोनों का तालमेल अच्छा रहेगा। आज आपका पार्टनर आपसे अपनी कुछ शर्तें साझा कर सकता है।

तुला – आज आपका लव पार्टनर आपसे दूरी बना सकता है। ऐसे में आज आपको उन्हें मनाना कठिन हो सकता है। कुछ बातों को नजरअंदाज करना आपको नुकसान में डाल सकता है। आपके और आपके पार्टनर के बीच तालमेल अच्छा नहीं रहेगा। आपका लव पार्टनर आपसे दूरी बना सकता है।

वृश्चिक – आज आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपका पार्टनर आपसे कोई बड़ी डिमांड कर सकता है। ऐसे में उनकी इच्छा पूरी करना आपके लिए जरूरी होगा। आपका पार्टनर आपके प्रति समर्पित रहेगा तथा आप दोनों एक साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

धनु – अपने लव पार्टनर के साथ पुरानी बातों को भूलकर आज आप एक नई शुरुआत कर सकते हैं। आप दोनों के बीच चल रही समस्याएं खत्म होंगी। आपका पार्टनर आज आपसे बातचीत कर इस रिश्ते में नई ऊर्जा भर सकता है। पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मकर – आज आपका लव पार्टनर आपसे मजाक कर सकता है। आप दोनों के बीच कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। आपका पार्टनर कुछ बातों को लेकर नाराजगी व्यक्त कर सकता है। ऐसे में अपने संबंध को बचाए रखने के लिए आपको पहल कर रिश्तों को सुधारना होगा।

कुंभ – आज लव पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप दोनों को एक साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। आप अपने पार्टनर को कोई उपहार देकर खुश कर सकते हैं। आज का दिन आप दोनों के लिए सुखद और यादगार रहेगा।

मीन – आज लव पार्टनर के साथ आपका कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आज का दिन आप दोनों साथ अच्छा समय बिताने वाले हैं। आपका पार्टनर खुश नजर आएगा। साथ ही आप परिवार के साथ भी समय व्यतीत करेंगे। आपका लव पार्टनर आपके साथ बेहद प्रसन्न रहेगा।

Trending News