Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel की कीमतों में फिर लगी आग, जयपुर में पेट्रोल 2.82 और डीजल 2.73 रुपए हो गया है महंगा | Parmarth TV 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर दोगुने हो गए हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स | Parmarth TV Rajasthan की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान, इन सांसदों का खत्म हो रहा है कार्यकाल | Parmarth TV राहुल गांधी के बारे में मदन दिलावर के विवादित बयान को लेकर Jully ने बोल दी है बड़ी बात, कहा- जो व्यक्ति स्वयं… | Parmarth TV अमेरिका फिर से करने वाला है ईरान पर हमला! डोनाल्ड ट्रंप ने अब उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV NEET Paper Leak: सीकर के छात्र ने की थी आत्महत्या, अब राहुल गांधी ने परिजनों को दिया ये आश्वसान | Parmarth TV China: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV Jaipur: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 420 युवाओं को दी बड़ी सौगात, ये बड़ा ऐलान भी किया | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी 23वीं किस्त! | Parmarth TV Aadhaar Card: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड, बढ़ गई है समय सीमा | Parmarth TV

PM Modi ने पश्चिम बंगाल के लोगों से किए ये वादे, कहा- भाजपा के सत्ता में आने के बाद… | Parmarth TV

PM Modi ने पश्चिम बंगाल के लोगों से किए ये वादे, कहा- भाजपा के सत्ता में आने के बाद… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल की जनता से फिर से बड़े वादे किए हैं। दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार के अन्तिम दिन पीएम मोदी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं और राज्य के महत्वाकांक्षी युवाओं के लिए रोजगार प्रोत्साहन कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

पीएम मोदी ने आज बैरकपुर में एक रैली में ये बड़ा वादा करते हुए कहा कि भाजपा विश्वास पर आधारित जनता की सरकार बनाएगी। हम जनता की सरकार लाएंगे जो विश्वास की सरकार होगी। पीएम मोदी ने इस दौरान प्रदेश के युवाओं के लिए “पांच आश्वासन” दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी भर्ती विज्ञापन नियमित रूप से जारी किए जाएंगे।

सभी रिक्त पद भरे जाएंगे और सरकारी कर्मचारी तृणमूल कांग्रेस के भय से मुक्त होंगे। वहीं उन्होंने ये ऐलान किया कि भाजपा सरकार के अंतर्गत राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के लाभ प्राप्त होंगे। उन्होंने रोजगार के अवसरों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कंटेंट निर्माण, गेमिंग और अन्य रचनात्मक उद्योगों के लिए नए प्लेटफॉर्म बनाए जाने का भी बड़ा वादा किया है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।

PC: jansatta

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News