Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

24 घंटे में इंस्टाग्राम पर दोगुने हो गए हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स | Parmarth TV Rajasthan की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान, इन सांसदों का खत्म हो रहा है कार्यकाल | Parmarth TV राहुल गांधी के बारे में मदन दिलावर के विवादित बयान को लेकर Jully ने बोल दी है बड़ी बात, कहा- जो व्यक्ति स्वयं… | Parmarth TV अमेरिका फिर से करने वाला है ईरान पर हमला! डोनाल्ड ट्रंप ने अब उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV NEET Paper Leak: सीकर के छात्र ने की थी आत्महत्या, अब राहुल गांधी ने परिजनों को दिया ये आश्वसान | Parmarth TV China: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV Jaipur: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 420 युवाओं को दी बड़ी सौगात, ये बड़ा ऐलान भी किया | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी 23वीं किस्त! | Parmarth TV Aadhaar Card: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड, बढ़ गई है समय सीमा | Parmarth TV अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी Ivanka Trump को मिली जान से मारने की धमकी | Parmarth TV

कनाडा में ‘हिमाचल दिवस 2026’ धूमधाम से मनाया | Parmarth TV

कनाडा में ‘हिमाचल दिवस 2026’ धूमधाम से मनाया  | Parmarth TV

हिमाचली नृत्य प्रस्तुतियों ने रचा हिमाचल के मेले जैसा माहौल

वैंकूवर(मलकीत सिंह)। कनाडा में रह रहे हिमाचली समुदाय के लोगों द्वारा टोरंटो में ‘हिमाचल दिवस 2026’ बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित एक प्रभावशाली कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश की परंपरा, रंग-बिरंगी संस्कृति और एकता का सुंदर प्रदर्शन किया गया, जिससे विदेश में रह रहे लोगों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का एहसास हुआ।

कनाडा में ‘हिमाचल दिवस 2026’ धूमधाम से मनाया  | Parmarth TV

कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक संगीत और आपसी मेलजोल के पलों ने उपस्थित लोगों को एक सूत्र में बांध दिया। स्वयंसेवकों, आयोजकों और प्रतिभागियों के संयुक्त प्रयासों से यह कार्यक्रम यादगार साबित हुआ।


इस मौके पर मुख्य अतिथियों के रूप में टोरंटो में भारत के कौंसुल जनरल महावीर सिंहवी, सांसद रूबी सहोता, सांसद दीपक आनंद और ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने शिरकत की। सभी अतिथियों ने हिमाचली समुदाय द्वारा विदेश में अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।


मीडिया से बातचीत के दौरान हिमकैन के अध्यक्ष दलीप कुमार ने बताया कि भारत के कौंसुलेट जनरल ने इस आयोजन को एक शानदार पहल बताया है, जो विदेश में रहकर भी अपनी जड़ों से जुड़े रहने का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हिमकैन हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता है, जो सीमाओं से परे सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करते हैं। इस दौरान कौंसुल जनरल द्वारा डॉ. नरेश अग्रवाल को चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए और पंडित सुनील शर्मा को भजन गायन के लिए सम्मानित किया गया।

दलीप कुमार ने कार्यक्रम की सफलता के लिए स्वयंसेवकों, आयोजकों और उनके परिवारों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके बिना इतना बड़ा आयोजन संभव नहीं था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के माननीय पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश के लिए भी आभार व्यक्त किया।

‘हिमाचल दिवस 2026’ कनाडा में एकता, संस्कृति और पहचान की एक शानदार मिसाल बनकर उभरा, जिसने यह साबित किया कि दूरी के बावजूद अपनी जड़ों से प्रेम हमेशा बना रहता है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News