Parmarth TV
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज राजस्थान के दौरे पर आए। उन्होंने टोंक से 7 जिलों के भाजपा कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। इससे पहले नितिन नबीन का प्रदेश में पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भव्य स्वागत किया।
सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान की पावन धरा पर पधारने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन का हार्दिक स्वागत व सत्कार किया। आपका आगमन प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने वाला है। संगठन की मजबूती और जन-कल्याण के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आपका सानिध्य सदैव प्रेरणादायी रहता है।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का त्याग, वीरता और शौर्य की पावन धरा राजस्थान आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। माननीय अध्यक्ष का यह आगमन हम सभी में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







