Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV

PM Modi ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दिया विशेष उपहार, कही ये बड़ी बात | Parmarth TV

PM Modi ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दिया विशेष उपहार, कही ये बड़ी बात | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर भारत आ चुके हैं। पुतिन का गुरुवार शाम पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद एयरपोर्ट पहुंच गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार में सवार होकर हवाई अड्डे से रवाना होकर पीएम के सरकारी निवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। यहां पर रात्रिभोज का आयोजन किया गया।

पीएम मोदी ने इस दौरान पुतिन को गीता की एक रूसी कॉपी भेंट की है। इस बात की जानकार खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि राष्ट्रपति पुतिन को गीता की एक रूसी कॉपी भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।

भारत-अमेरिका संबंधों में आई तल्खी के बीच पुतिन ने ये दौरा किया है। आज दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और निवेश समेत कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।

तीनों सेनाओं की टुकड़ियों देंगी गारद ऑफ ऑनर

खबरों के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आज राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। तीनों सेनाओं की टुकड़ियों द्वारा उन्हें गारद ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में पहले पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन वन-ऑन-वन और फिर अपने-अपने प्रतिनिधिमंडलों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे।

भारत-रूस व्यापारिक शिखर सम्मेलन को करेंगे संबोधित

खबरों के अनुसार, पीएम नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन भारत मंडपम में फिक्की और भारत-रूस व्यापारिक शिखर सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा रूसी राष्ट्रपति के सम्मान में राजकीय भोज की मेजबानी की जाएगी। पुतिन का भारत से प्रस्थान आज रात करीब 9 बजे तय है।

PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News