Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: क्या सरकार ने गांधी जयंती पर कम कर दी हैं कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 4,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, 11,521 रुपए गिरी चांदी की कीमत | Parmarth TV Delhi में एसआईआर प्रोसेस को लेकर प्रदर्शन, आप नेता सौरभ भारद्वाज को लिया हिरासत में, सीजेपी शाम को करेगी ऐसा | Parmarth TV इंसानी नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं AI मॉडल्स, 100 से ज्यादा संस्थानों के सिस्टम में जबरन घुसपैठ का प्रयास | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस बार लाखों किसानों को नहीं मिलेगा किस्त का लाभ, जल्द ही पूरे कर लें ये काम | Parmarth TV फ्लाईदुबई विमान मामले में Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो… | Parmarth TV LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: क्या महीने के आखिरी दिन कम हो गई है एलपीजी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV

Rahul Gandhi ने किया जुबानी प्रहार, कहा- अगर मोदी में 50 प्रतिशत भी इंदिरा गांधी जितना दम है तो… | Parmarth TV

Rahul Gandhi ने किया जुबानी प्रहार, कहा- अगर मोदी में 50 प्रतिशत भी इंदिरा गांधी जितना दम है तो… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाने के दावे को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने लोकसभा में इस मामले को उठाया है। 

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि अगर मोदी में 50 प्रतिशत भी इंदिरा गांधी जितना दम है तो संसद में साफ कहें – डोनाल्ड ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। कह दें कि न उन्होंने सीजफायर कराया और न ही हमारे कोई प्लेन गिरे।

सेना और राष्ट्र का स्वाभिमान गिरवी रखने का भी आपको कोई अधिकार नहीं था

राहुल गांधी ने इस संबंध में आगे कहा कि सेना को अपनी छवि बचाने का जरिया मत बनाइए, मोदी जी। प्रधानमंत्री जी, राष्ट्र और सेना आपकी छवि, आपकी राजनीति, आपके पीआर और प्रचार से बहुत ऊपर है। यह समझने की विनम्रता रखिए, यह स्वीकार करने की गरिमा रखिए। आपमें अगर निर्णय लेने की क्षमता नहीं थी, तो सेना और राष्ट्र का स्वाभिमान गिरवी रखने का भी आपको कोई अधिकार नहीं था।

दुनिया के किसी भी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर रोकने को नहीं कहा

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मंगलवार को बड़ी बात कही है। इस दौरान मोदी ने बोल दिया कि दुनिया के किसी भी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर रोकने को नहीं कहा। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का सुर पाकिस्तान जैसा है। 

PC: indiatoday

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News