Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

जल्द ही अमेरिका फिर से कर सकता है ईरान पर हमला, Donald Trump के फैसले का है इंतजार | Parmarth TV Kerala के नए मुख्यमंत्री बनेंगे कांग्रेस नेता वीडी सतीशन, हो गया है नाम का ऐलान | Parmarth TV सोने का दाम एक हफ्ते में 8 हजार रुपए से अधिक बढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Government Scheme: सीनियर सिटिजन को इस योजना में मिलता है 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज, इस प्रकार बनवा लें कार्ड | Parmarth TV द हेग में PM Modi का बड़ा बयान, कहा-अगर हालात नहीं बदले तो… | Parmarth TV Rahul Gandhi का केन्द्र सरकार पर निशाना, बता दिए हैं ये आंकड़े | Parmarth TV Government Scheme: सरकार ने महिलाओं के खाते में डाल दिए हैं तीन हजार रुपए, इस प्रकार चेक कर लें स्टेटस | Parmarth TV Gold and Silver Prices: इस सप्ताह चांदी 12,900 रुपए हुई महंगी, सोने के भी इतने बढ़े हैं दाम | Parmarth TV Donald Trump को पत्रकार के सवाल पर आया गुस्सा, ईरान ने इन देशों को दे दी है चेतावनी | Parmarth TV ट्रांसमिशन कॉरिडोर: राजस्थान की जमीन, देश की बिजली और जनता पर बिल? | Parmarth TV

Rajasthan: अंबेडकर सर्किल को लेकर डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कर डाली है सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग | Parmarth TV

Rajasthan: अंबेडकर सर्किल को लेकर डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कर डाली है सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग | Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह ने अब राजस्थान राजपत्र जैसे आधिकारिक दस्तावेज में पोलो सर्किल नाम डालने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि जयपुर में 'पोलो सर्किल'… ये कब बना? क्या भाजपा सरकार ने 'अंबेडकर सर्किल' का नाम चुपचाप बदलकर 'पोलो सर्किल' कर दिया? अगर ये सत्य है.. तो फिर कब और किस आदेश व प्रक्रिया के तहत किया गया? क्या जयपुर नगर निगम, जेडीए और यूडीएच विभाग ये बताएंगे कि नया नाम किस नक्शे, अधिसूचना और निर्णय के तहत किया गया? और यदि नाम नहीं बदला गया है, तो फिर राजस्थान राजपत्र जैसे आधिकारिक दस्तावेज में काल्पनिक नाम डालने का दुस्साहस कैसे हुआ?

डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि राजपत्र (विशेषांक) में जिस 'पोलो सर्किल' का उल्लेख किया गया है, वो न तो जयपुर की जनता और न ही प्रशासनिक अमले ने कभी ऐसे किसी सर्किल को जाना है। ये मार्ग वर्षों से स्पष्ट रूप से स्टैच्यू सर्किल से अंबेडकर सर्किल से विधानसभा टी-पॉइंट जाना गया है। ऐसे में अचानक 'पोलो सर्किल' कहां से प्रकट हो गया? ये गंभीर और चिंताजनक प्रश्न है।

सरकार को तुरंत स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए

डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि क्योंकि ये सिर्फ नाम का नहीं, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान का सवाल है। अंबेडकर जैसे महापुरुष के नाम को मिटाने का षड्यंत्र और भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता का प्रमाण है। क्या भाजपा को बाबा साहेब अंबेडकर से इतनी नफरत और असहजता है कि उनके नाम वाले सर्किल को भी कागज़ों से मिटाया जा रहा है? ये किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। सरकार को तुरंत स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News