Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Rajasthan: अशोक गहलोत ने अब इन लोगों के लिए उठाई आवाज, कर डाली है ये मांग | Parmarth TV

Rajasthan: अशोक गहलोत ने अब इन लोगों के लिए उठाई आवाज, कर डाली है ये मांग | Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश के कई शहरों में अचानक हुई तेज बारिश के कारण रावण बना रहे कारीगरों को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। इस बारिश के कारण इन कारीगरों द्वारा बनाए गए रावण के पुतले खराब हो गए हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अब इन कारीगारों के लिए आवाज उठाई है।

गहलोत ने प्रदेश की भजनलाल सरकार से इन कारीगरों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से बुधवार को कहा कि जयपुर एवं प्रदेश के कई शहरों में कल अचानक हुई तेज बारिश से दशहरे के लिए रावण बना रहे कारीगरों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

हमारी कांग्रेस सरकार ने कोरोना में असहाय लोगों का सर्वे करवाकर सहायता की थी

अशोक गहलोत ने कहा कि कल विजयादशमी का त्यौहार है। यह त्यौहार इनके लिए बड़ा आर्थिक अवसर था पर जो अब चुनौतीपूर्ण हो गया है। हमारी कांग्रेस सरकार ने कोरोना में कलेक्टर के माध्यम से असहाय लोगों का सर्वे करवाकर जिस तरह सहायता की थी उसी तरह इन गरीब कारीगरों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवानी चाहिए जिससे इन्हें आर्थिक संकट से उबारा जा सके।

अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

वहीं अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि अधर्म पर धर्म की विजय के पर्व विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि भले ही अधर्म एवं अन्याय  कितना ही ताकतवर क्यों न लगे, अंत में विजय धर्म एवं न्याय की ही होती है।

PC: hindi.opindia

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News