Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV Congress: दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़की सोनिया गांधी, नीतीश कुमार को बता दिया गद्दार | Parmarth TV होम लोन की बढ़ सकती है ईएमआई, RBI जल्द ही करने वाला है बैठक | Parmarth TV INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है आज की रेट | Parmarth TV मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV

Rajasthan: अशोक गहलोत ने अब सीएम भजनलाल से कर दी ये मांग | Parmarth TV

Rajasthan: अशोक गहलोत ने अब सीएम भजनलाल से कर दी ये मांग | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। गललोत रविवार को कपासन, चित्तौड़गढ़ पहुंचकर सूरज माली पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी को अभी तक गिरफ्तार न किए जाने के विरोध में चल रहे धरने में शामिल हुए। वहीं पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की। इस बात की जानकारी उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

उन्होंने इस संबंध में कहा कि यहां आमजन इस घटना को लेकर इतना आक्रोश है कि कल कपासन पूरी तरह बन्द रहा एवं आज धरने में छत्तीसों कौम के हजारों लोग इकट्ठे हुए जिससे धरना जन आक्रोश को दिखाती हुई पब्लिक मीटिंग में बदल गया।

अशोक गहलोत ने कहा कि मैं दो दिन से मेवाड़ के दौरे पर हूं। ये प्रदेश में हो क्या रहा है कि चारों ओर अपराध से हाहाकार की स्थिति मची हुई है। हर जिले में बच्चियों और महिलाओं के बलात्कार हो रहे हैं और कई मामलों में आरोपी तक नहीं पकड़े जा रहे। पुलिस-प्रशासन का इकबाल बिल्कुल खत्म हो गया है इसलिए कपासन में ऐसी घटना हुई जिसमें स्थानीय विधायक एवं उनके परिजनों का नाम आना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने यहां के जिला कलेक्टर एवं एसपी से भी बात की एवं जनता की मांग उन तक पहुंचाई है।

अविलंब कार्रवाई न करने के लिए दोषी पुलिसकर्मियों पर एक्शन लें

मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कहना चाहता हूं कि इस मामले को स्पेशल केस मानकर मुख्यमंत्री सहायता कोष के माध्यम से सूरज माली के परिवार को अनुदान दें एवं सूरज माली के निशुल्क इलाज की घोषणा करें। इसके साथ ही, इस घटना पर अविलंब कार्रवाई न करने के लिए दोषी पुलिसकर्मियों पर एक्शन लें।

PC:arthparkash
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News