Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Rajasthan: कांग्रेस नेता Jully ने इस घटना को बताया जघन्य अपराध, सीएम से कर डाली है कार्रवाई की मांग | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने खींवसर, कांटिया में दलित  युवक को मटके से पानी पीने पर उसकी जाति पूछकर अपमानित करने की घटना को जघन्य अपराध बताया है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि खींवसर, कांटिया में एक दलित (मेघवाल) युवक को सिर्फ मटके से पानी पीने पर उसकी जाति पूछकर अपमानित करना, जातिसूचक गालियां देना और उससे जबरन बर्तन साफ करवाना यह न सिर्फ 21वीं सदी में जघन्य अपराध है, बल्कि हमारे समाज में गहराई तक फैली जातिवादी घृणा का भयावह प्रतिबिंब है।

यह दलितों का अपमान है। मैं इस अमानवीय, अपमानजनक घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। यह केवल एक व्यक्ति या वर्ग का नहीं, बल्कि हमारे संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक सम्मान और आत्मसम्मान का अपमान है।  मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि समय बदल चुका है, आप भी अपनी सोच में बदलाव कीजिए। अब किसी भी प्रकार की दुष्मानसिकता, जातीय अहंकार पर होने वाले अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दोषियों पर तहत तत्काल कार्रवाई की जाए

मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों पर एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और बीएनएसएस की कठोर धाराओं के तहत तत्काल कार्रवाई की जाए। केस की सुनवाई तक पीडि़त परिवार को सुरक्षा प्रदान कर मामले की तत्काल सुनवाई करवाई जाए। हमारा यह प्रदेश सामाजिक सद्भाव और भाईचारे के लिए जाना जाता है। ऐसी घटनाएं आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को आघात पहुँचाती हैं। हमें मिलकर संविधान, समानता और आत्मसम्मान की भावना को जीवित रखना होगा।

PC:X

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News