Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Rajasthan: जातिगत जनगणना को लेकर भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, मोदी सरकार के लिए भी बोल दी है ये बात | Parmarth TV

Rajasthan: जातिगत जनगणना को लेकर भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, मोदी सरकार के लिए भी बोल दी है ये बात | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनगणना में जाति आधारित जनगणना को भी शामिल किए जाने के मोदी सरकार के निर्णय को ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी करार दिया है। इसके साथ ही सीएम भजनलाल ने जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा है।
भजनलाल शर्मा ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जनगणना में जाति आधारित जनगणना को भी शामिल किए जाने का निर्णय ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने न केवल दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का घोर विरोध किया, बल्कि विपक्ष में रहते हुए भी इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर केवल राजनीतिक लाभ के लिए दोहरा मापदंड अपनाया।

इस अभिनंदनीय निर्णय से समाज के वंचित वर्गों को न्याय मिलेगा, सामाजिक न्याय की स्थापना होगी और विकास की मुख्यधारा में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

जातिगत जनगणना कराने का निर्णय अत्यंत सराहनीय एवं एतिहासिक: दीया कुमारी
वहीं उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी केन्द्र सरकार के इस कदम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र के नेतृत्व में केंद्र कैबिनेट द्वारा जातिगत जनगणना कराने का निर्णय अत्यंत सराहनीय एवं एतिहासिक है। यह कदम देश के उन वर्गों के लिए नई आशा लेकर आया है, जो अब तक सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पीछे रह गए थे।

यह निर्णय न केवल उनके अधिकारों की पुन: स्थापना करेगा, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाकर सशक्त भी बनाएगा। यह पहल सामाजिक न्याय, समरसता और सबके समावेशी विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम है। मोदी सरकार का यह निर्णय समाज के हर तबके के सम्मान और अधिकार की पुनप्र्राप्ति का प्रतीक बनेगा। इस जनकल्याणकारी निर्णय हेतु प्रधानमंत्री जी का आभार।

PC:government.economictimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News