Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Rajasthan: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल आने वाले दिनों में देने वाले हैं इस बात के सबूत, बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV

Rajasthan: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल आने वाले दिनों में देने वाले हैं इस बात के सबूत, बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के नागौर सांसद और आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल ने अब आरएएस की रैंक बदलने का मुद्दा उठाया है। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध सोशल मीडिया के माध्यम से आरपीएससी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने एक्स के माध्यम से इस संबंध में बुधवार को कहा कि 26 अप्रैल 2025 को जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर मैंने मीडिया के समक्ष प्रमाण के साथ देते हुए बताया था कि पदमा चौधरी नामक एक अभ्यर्थी जिसकी आरएएस 2018 में 24वीं रैंक थी और इस अभ्यर्थी ने आरएएस मैंस के 4th पेपर में अंग्रेजी के प्रश्न संख्या 34 का उत्तर भी नहीं लिखा, उसमें उस मूल्यांकनकर्ता ने पहले तो शून्य नंबर दिए, मगर इसके बाद 7 नंबर दे दिए, जिससे उसकी रैंक 24 हो गई।

आज आरपीएससी ने इस मामले में अपनी गलती मानते हुए उस अभ्यर्थी की रैंक को 24 से प्रतिस्थापित करके 39a कर दिया। यह इस बात का प्रमाण है कि आरपीएससी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और राजस्थान लोक सेवा आयोग में हुए भ्रष्टाचार का बड़ा प्रमाण है, यह महज एक उदाहरण है। इसके अलावा न जाने कितने अभ्यर्थियों के परिणाम में भ्रष्टाचार करके गड़बड़ी की गई यह बहुत बड़ी जांच का विषय है, मेरी मांग है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को इस मामले में संज्ञान लेते हुए अविलंब आरएएस2018 भर्ती की मैंस परीक्षा की सभी कॉपियां सार्वजनिक करवाने हेतु आरपीएससी को निर्देशित करना चाहिए साथ ही इस मामले में तत्कालीन आरपीएससी अध्यक्ष के खिलाफ भी सरकार को कार्यवाही करनी चाहिए।

राजस्थान लोक सेवा आयोग को भंग करके उसका पुनर्गठन करना चाहिए
राजस्थान के मेहनतकश युवाओं के हित में तत्काल प्रभाव से राजस्थान लोक सेवा आयोग को भंग करके उसका पुनर्गठन करना चाहिए। आने वाले दिनों में हम ऐसे कई प्रमाण मीडिया के समक्ष देंगे, जो यह साबित करेंगे कि भर्तियों में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा हुआ मगर भाजपा सरकार भी कांग्रेस के नक्शेकदम पर चलते हुए चुप हो गई। आरपीएससी की वेबसाइट पर आज पदमा चौधरी का रिवाइज रिजल्ट प्रकाशित भी किया गया।

PC:dakshinbharat

Trending News