Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Rajasthan: पीएम मोदी बीकानेर में आमजन को देंगे ये बड़ी सौगातें, इस स्थान पर जनसभा को करेंगे संबोधित  | Parmarth TV

Rajasthan: पीएम मोदी बीकानेर में आमजन को देंगे ये बड़ी सौगातें, इस स्थान पर जनसभा को करेंगे संबोधित  | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी पहली बार राजस्थान आ रहे हैं। वह गुरुवार को बीकानेर के एक दिवसीय दौरे पर प्रदेश के लोगों को कई बड़ी सौगातें देंगे। पीएम मोदी शनिवार को बीकानेर के पलाना में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम भजनलाल शर्मा पलाना में जनसभा स्थल का निरीक्षण और तैयारियों को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

खबरों के अनुसार, पीएम मोदी शनिवार को बीकानेर से 26,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर लोगों को बड़ी सौगातें देंगे। इन परियोजनाओं में रेलवे, सडक़, बिजली, पानी, नवीन और अक्षय ऊर्जा शामिल है।

खबरों के अनुसार, पीएम मोदी सबसे पहले सुबह करीब 11 बजे बीकानेर के देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद उनका सुबह करीब 11:30 बजे 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में 1,100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 103 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का उद्घाटन करने का कार्यक्रम भी है। इनमें बीकानेर का देशनोक स्टेशन का उद्घाटन भी शामिल है।

इन्हें भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे पीएम मोदी
खबरों के अनुसार पीएम मोदी चूरू-सादुलपुर रेल लाइन (58 किमी) की आधारशिला भी रखेंगे। वहीं फुलेरा-डेगाना (109 किमी), उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किमी), फलोदी-जैसलमेर (157 किमी), सूरतगढ़-फलोदी (336 किमी), और समदड़ी-बाड़मेर (129 किमी) रेल लाइन विद्युतीकरण को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। इनके अलावा भी पीएम मोदी प्रदेश के लोगों को कई बड़ी सौगातें शनिवार को देंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर राजस्थान सरकार की ओर से जमकर तैयारियां की जा रही हैं।

PC:moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News