Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Rajasthan: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर अशोक गहलोत ने अब कही ये बात | Parmarth TV

Rajasthan: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर अशोक गहलोत ने अब कही ये बात | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की दिल्ली यात्रा और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस संबंध में अशोक गहलोत ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि ये अंदरूनी पार्टी के मामले हैं। जबसे धनखड़ साहब का एपिसोड हुआ है तब से गवर्नमेंट खुद डिफेंस में भी आ गई है।

धनखड़ साहब से शिकायत कांग्रेस की बहुत रही है, विपक्ष की रही है, परंतु धनखड़ साहब को जिस रूप में मजबूर किया गया या खुद इस्तीफा दिया उन्होंने, इस्तीफा दिलवाया गया, ये तमाम बातें रहस्य बनी हुई हैं। उपराष्ट्रपति का इस्तीफा हो गया, देश के अंदर आज इतने दिन हो गए हैं, अभी तक भी न तो वो बोले, न उन्होंने प्रेस से बात की। न सरकार ने कोई बताया है कि हमारे उपराष्ट्रपति चुने हुए थे, वो किन कारणों से इस्तीफा दिया।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि जो सुनते हैं हम लोग, मजबूर होकर इस्तीफा दिया या इस्तीफा दिलवाया गया, जो भी है किसी को नहीं मालूम है। सुनी सुनी बाते हैं तो संवैधानिक पद पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्राइम मिनिस्टर, लोकसभा स्पीकर, सीजेआई ये सभी लोग होते हैं। बड़े-बड़े पदों पर ये संवैधानिक पदों पर होते हैं, उनके इस्तीफे ऐसे नहीं होते हैं, उनके लिए स्पष्टीकरण देश को देना पड़ता है कि क्यों हम ने इस्तीफा दिया, पूरे मुल्क को बताना पड़ता है क्या घनखड़ साहब को अवसर दिया गया क्या?

PC:firstindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News