Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Rajasthan: बीजेपी ने पूर्व सीएम राजे के बेटे दुष्यंत सिंह को दे दी है ये बड़ी जिम्मेदारी, करेंगे ऐसा  | Parmarth TV

Rajasthan: बीजेपी ने पूर्व सीएम राजे के बेटे दुष्यंत सिंह को दे दी है ये बड़ी जिम्मेदारी, करेंगे ऐसा  | Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश की अंता विधानसभा सीट जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। बारां जिले की अंता विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 11 नवंबर को होना है। इसके लिए बीजेपी ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे और झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी है। भारतीय जनता पार्टी ने अंता उपचुनाव को लेकर चुनाव समिति की घोषणा कर दी है।

भाजपा ने दुष्यंत सिंह को चुनाव प्रभारी बनाया है। अंता विधानसभा सीट लोकसभा क्षेत्र में ही आती है। इसी कारण बीजेपी ने उन्हें चुनाव में प्रभारी बनाया है। बीजेपी, सीएम भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी इस सीट के लिए मंत्री जोगाराम पटेल को चुनाव प्रभारी मंत्री और विधायक श्रीचंद कृपलानी व जिला प्रभारी छगन माहुर को चुनाव सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। भारतीय जनता पार्टी इस सीट को नहीं गंवानी चाहती है। इसीलिए भाजपा ने अंता उपचुनाव को लेकर चुनाव समिति में 2 सांसद, 9 विधायक और 2 मंत्रियों को शामिल किया है।

भाजपा ने इन दिग्गज नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी
भाजपा ने अंता सीट के चुनाव प्रचार राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, मंत्री मंजू बाघमार, विधायक राधेश्याम बैरवा, सुरेश धाकड़, विश्वनाथ मेघवाल, अनिता भदेल, प्रताप सिंघवी, चन्द्रभान सिंह आक्या, ललित मीणा और पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल को जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के स्टार प्रचारकों में सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा सहित पूरी कैबिनेट, केंद्रीय मंत्री सहित 40 नेताओं को जगह दी गई है। आपको बता दें कि भाजपा ने इस सीट के लिए मोरपाल सुमन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा से होगा।

PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News