Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: क्या महीने के आखिरी दिन कम हो गई है एलपीजी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV होर्मुज संकट के बीच बड़ा कदम उठाने की तैयारी, भारत-यूएई के बीच समुद्र में बिछेगी तेल पाइपलाइन | Parmarth TV अक्टूबर माह के पहले दिन लगा आमजन को महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं LPG सिलेंडर के दाम | Parmarth TV Small Savings Schemes: सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलता रहेगा इतना ब्याज, सरकार ने किया ये फैसला | Parmarth TV पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत | Parmarth TV BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV आज से इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, करना होगा पहले ये काम | Parmarth TV

Rajasthan: भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब मिल रहे हैं इस बात के संकेत | Parmarth TV

Rajasthan: भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब मिल रहे हैं इस बात के संकेत | Parmarth TV

जयपुर। भजनलाल सरकार ने भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रदेश सरकार ने डॉ. अरुण चतुर्वेदी को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त कर सियासी नियुक्तियों की शुरुआत की है। वहीं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी नरेश ठकराल को आयोग का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।

वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। भजनलाल सरकार की ओर से गठित यह आयोग अब 1 अप्रैल 2025 से शुरू आगामी पांच वर्षों की काल अवधि के लिए अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा। डॉ. अरुण चतुर्वेदी को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के साथ ही संकेत मिल रहा है कि आगामी दिनों में और भी नामों की घोषणा हो सकती है।

डॉ. अरुण चतुर्वेदी को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई: भजनलाल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ. अरुण चतुर्वेदी को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा, राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके सफलतम कार्यकाल हेतु मंगलकामना करता हूँ।

आपका अनुभव राज्य हित में लाभकारी सिद्ध होगा: मदन राठौड़
वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अरुण चतुर्वेदी जी को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका अनुभव राज्य हित में लाभकारी सिद्ध होगा। भाजपा के कई दिग्गजों ने डॉ. अरुण चतुर्वेदी को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी हैं।

PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News