Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel की कीमतों में फिर लगी आग, जयपुर में पेट्रोल 2.82 और डीजल 2.73 रुपए हो गया है महंगा | Parmarth TV 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर दोगुने हो गए हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स | Parmarth TV Rajasthan की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान, इन सांसदों का खत्म हो रहा है कार्यकाल | Parmarth TV राहुल गांधी के बारे में मदन दिलावर के विवादित बयान को लेकर Jully ने बोल दी है बड़ी बात, कहा- जो व्यक्ति स्वयं… | Parmarth TV अमेरिका फिर से करने वाला है ईरान पर हमला! डोनाल्ड ट्रंप ने अब उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV NEET Paper Leak: सीकर के छात्र ने की थी आत्महत्या, अब राहुल गांधी ने परिजनों को दिया ये आश्वसान | Parmarth TV China: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV Jaipur: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 420 युवाओं को दी बड़ी सौगात, ये बड़ा ऐलान भी किया | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी 23वीं किस्त! | Parmarth TV Aadhaar Card: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड, बढ़ गई है समय सीमा | Parmarth TV

Rajasthan: भाजपा नेता अग्रवाल के बयान को लेकर पायलट का पलटवार, कहा- अगर वे मुझे कहीं मिल गए… | Parmarth TV

Rajasthan: भाजपा नेता अग्रवाल के बयान को लेकर पायलट का पलटवार, कहा- अगर वे मुझे कहीं मिल गए… | Parmarth TV

जयपुर। भारतीय जनता के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल द्वारा किए गए निजी हमले पर अब पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा नेता अग्रवाल के ‘बहुरूपिया’ और ‘दो नावों की सवारी’ वाले बयान पर अब खुद सचिन पायलट ने अपना बयान दिया है। मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस नेता पायलट ने भाजपा प्रभारी अग्रवाल को ‘शिष्टाचार’ का पाठ पढ़ाते हुए ये भी संकेत दे दिया कि वे इन हमलों से विचलित होने वाले नहीं हैं।

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने भाजपा प्रभारी के बयानों को लेकर कहा कि अग्रवाल से पहले कभी मेरी मुलाक़ात नहीं हुई। पता नहीं वे मुझसे इतना ‘विशेष प्रेम’ क्यों रखते हैं? अगर वे मुझे कहीं मिल गए, तो मैं उनसे जरूर पूछूंगा कि आखिर बात क्या है? राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से इस संबंध में मीडिया के सामने कहा कि संगठन का काम करना और अपनी बात रखना ठीक है, लेकिन राजनीति में मर्यादा का होना अनिवार्य है।

अशोक गहलोत ने किया पायलट का समर्थन

इससे पहले भाजपा के प्रदेश प्रभारी के बयान को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट का समर्थन किया है। गहलोत ने एक्स के माध्यम से सचिन पायलट को लेकर कहा कि उनकी दोनों टांगे कांग्रेस में है और कांग्रेस में रहेगी। अब उनके भटके आएंगे जो पहले गुमराह करके ले गए मानेसर के अंदर हमारे लोगों को। सचिन पायलट को अनुभव हो गया है इस प्रकार की गलती करने के क्या अंजाम होते हैं। ठीक है ना? इसलिए अब वो समझ गए हैं, संभल गए हैं, समझ भी गए, संभल भी गए हैं और मैं उम्मीद करता हूं अब वो हमें छोड़ के कभी नहीं जाएंगे और हमारी पूरी पार्टी एकजुट है उनके साथ में।

PC:  rajasthan.ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News