Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV LPG Cylinders: स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई कीमतें | Parmarth TV

Rajasthan: राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने नीरज डांगी और भाजपा ने सतीश पूनिया व अलका गुर्जर को बनाया उम्मीदवार | Parmarth TV

Rajasthan: राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने नीरज डांगी और भाजपा ने सतीश पूनिया व अलका गुर्जर को बनाया उम्मीदवार | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। आगामी राज्यसभा सदस्य चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने जहां पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं कांग्रेस ने एक बार फिर से नीरज डांगी को मौका दिया है। भाजपा के सतीश पूनिया वर्तमान में हरियाणा में प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, वहीं अलका गुर्जर बीजेपी राष्ट्रीय सचिव के रूप में काम कर रही हैं।  


वह दिल्ली भाजपा की सह-प्रभारी भी हैं। नीरज डांगी वर्तमान में कांग्रेस की ओर से राजस्थान से ही राज्यसभा सांसद है और उनका कार्यकाल जून 2026 में खत्म होने जा रहा है वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता है। वह मौजूदा समय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव पद पर भी कार्यरत है।  डांगी पिछले 30 सालों से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस की ओर से राजस्थान सहित कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और झारखंड से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। आपको बता दें कि  राजस्थान में तीन राज्यसभा सदस्यों की सीट खाली होने जा रही है। इसमें से दो भाजपा और एक कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना है।


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सतीश पूनिया एवं अलका गुर्जर भाजपा की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने जाने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी एवं राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया जी एवं भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर जी ने भेंट की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान से राज्यसभा चुनाव हेतु उम्मीदवार बनाए जाने पर दोनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं!

PC: deccanherald, X

 

Trending News