Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Rajasthan: लंबित भर्ती संबंधी प्रकरणों को लेकर अब सीएम भजनलाल ने ये दिए हैं ये निर्देश | Parmarth TV

Rajasthan: लंबित भर्ती संबंधी प्रकरणों को लेकर अब सीएम भजनलाल ने ये दिए हैं ये निर्देश | Parmarth TV

जयपुर। युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना सरकार का लक्ष्य है। इसलिए न्यायालय में लंबित भर्ती संबंधी प्रकरणों का विधिवत परीक्षण करवाकर उनका शीघ्र निस्तारण करवाया जाए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सीएम आवास पर न्यायालयों में लंबित विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए ये बात कही है। सीएम भजनलाल ने कहा कि विभागीय स्तर पर भी नियम बनाते समय विस्तृत विधिक परामर्श लिया जाए, जिससे भर्ती प्रक्रिया निर्बाध रूप से संपन्न हो सके। 


सीएम ने कहा कि आमजन का हित ही हमारी प्रमुख प्राथमिकता है। इसलिए जनकल्याण से जुड़े प्रकरणों की न्यायालयों में प्राथमिकता से पैरवी की जाए। ऐसे महत्वपूर्ण प्रकरणों में राज्य सरकार की तरफ से प्रभावी ढंग से पक्ष रखने के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता स्तर पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं को नियुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में उच्चस्थ अदालतों में अपील की आवश्यकता हो उनमें राज्य सरकार की ओर से समय पर अपील की जाए। 


विधिक कार्यों में संसाधनों की किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी

सीएम ने इस दौरान कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की 8 करोड़ जनता के समग्र कल्याण के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रही है। हम राज्य की चहुंमुखी प्रगति के लिए जनकल्याणकारी विकास योजनाओं का निर्बाध संचालन सुनिश्चित कर रहे हैं। इनमें विधिक कारणों से किसी प्रकार की रूकावट ना आए इसके लिए राज्य सरकार द्वारा न्यायालयों में लंबित मामलों में प्रभावी रूप से पक्ष रखा जा रहा है।  भजनलाल शर्मा ने कहा कि आमजन को समय पर राहत मिले और सरकार पर उनका भरोसा और अधिक मजबूत हो इसके लिए सभी अधिकारीगण अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्ण निर्वहन करें। विधिक कार्यों में राज्य सरकार की ओर से संसाधनों की किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। 

PC:  dipr.rajasthan 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News