Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Rajasthan: सचिन पायलट ने इस घटना को लेकर भजनलाल सरकार को घेरा, कहा- भाजपा सरकार की विफलता और लापरवाही के चलते | Parmarth TV

Rajasthan: सचिन पायलट ने इस घटना को लेकर भजनलाल सरकार को घेरा, कहा- भाजपा सरकार की विफलता और लापरवाही के चलते | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के चितौडग़ढ़ में बजरी माफियाओं द्वारा रिटायर्ड आईएएस के बेटे की गोली मारकर हत्या की घटना को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। 

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार की विफलता और लापरवाही के चलते बजरी माफियाओं का गुंडाराज और आतंक चरम पर है। चितौडग़ढ़ में बजरी माफियाओं द्वारा रिटायर्ड आईएएस के बेटे की गोली मारकर हत्या कर देना राज्य की कानून व्यवस्था और सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इन बजरी माफियाओं को संरक्षण कौन दे रहा है, जिससे इनके हौसले इतने बढ़ते जा रहे है कि सरेआम हत्याएं हो रही है। हाल ही में जोधपुर में भी पुलिसकर्मी की हत्या बजरी माफिया द्वारा कर दी गई थी।  सरकार मूकदर्शक बनी बैठी हुई है।

लगता है बजरी माफिया के सामने राजस्थान की भाजपा सरकार ने पूरी तरह सरेंडर कर दिया: अशोक गहलोत

वहीं इस संबंध में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि ऐसा लगता है बजरी माफिया के सामने राजस्थान की भाजपा सरकार ने पूरी तरह सरेंडर कर दिया है या फिर सरकार के नुमाइंदों की बजरी माफिया से मिलीभगत इतनी बढ़ गई है कि रोज जा रही इन जानों का भी कोई मूल्य नहीं रह गया है। बजरी माफिया व्यापारी, पुलिस, प्रशासन किसी पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे पर पुलिस, प्रशासन और सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

PC:  firstindia

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News